Web Developer क्या होता हैं और कैसे बने

taazainfo
12 Min Read
Join our WhatsApp Group Join Now

Web Developer आज एक बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होने वाला स्किल है। जिस तरह से Internet का इस्तेमाल दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। उसी तेजी से Internet पर आज हर दिन हजारों नए Website बनते हैं ऐसे मे Web Developer की जरूरत बढ़ती जा रही है। 

Web Developer एक बहुत ही अच्छा स्किल है जिसे सिख कर आप महीने का लाखों रुपया तक कमा सकते हैं। Web Developer के सिखने के बाद आप बेरोजगार नहीं रह सकते हैं आपको जरूर कोई न कोई एक अच्छी कम्पनी मिल जायेगी जहां आप Web Developer का जॉब कर सकते हैं।

इसके अलावा आप खुद का Web Development का एजेंसी चालू कर सकते है। आप फ्री लंसिंग कर सकते हैं, या आप सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं। या फिर आप अपने शहर में एक Web Development सर्विस का ऑफिस खोल सकते  हैं। आज के इस लेख मे हम आपको Web Development के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी देंगे। जिससे आप Web Development की स्किल सिख कर अच्छे – खासे पैसे कमा सकते हैं।

Web Development क्या होता है?

Internet, जिसे वेब के नाम से भी जाता है, यानी Internet पर Website बनाने से लेकर उस Website का सारा फंक्शन और सेटिंग को मेन्टेन करना Web Development कहलाता है। जिसमे कॉडिंग, डोमेन, वेब होस्टिंग, इत्यादि कई सारी चीज़े शामिल है।

Web Developer क्या होता है?

जो इंसान Web Development का काम करता है। जैसे Website को बनाना, डोमेन सेटअप करना, होस्टिंग मेन्टेन करना, कॉडिंग इत्यादि करना। ये सब काम एक Web Developer करता है। 

Web Developer कितने प्रकार के होते है?

इस क्वेश्चन को मैं दो भाग मे बाट रहा हुँ, पहला काम के आधार पर Web Developer कितने प्रकार के होते है ? और दूसरा स्किल के आधार पर Web Developer कितने प्रकार के होते हैँ? काम के आधार पर Web Development दो प्रकार के होते हैँ

पहला front – end Web Developer और दूसरा back – end Web Developer। और फिर होता है स्किल के आधार पर, तो स्किल के आधार पर एक होता है कॉडिंग कर के Website बनाने वाला Web Developer और दूसरा Web Developer टूल की मदद से Website बनाने वाला Web Developer।

Front – End Web Developer क्या होता है?

Front – end Web Developer, डिज़ाइनिंग और customizing का काम करता है यानी आपका Website दिखने मे कैसा लगेगा, उसका कलर थीम कैसा रहेगा, फॉण्ट कैसा रहेगा, इमेजेज कैसा रहेगा इत्यादि ये सब काम front – end वेब डेवलोपर करता है।

Back – End Web Developer क्या होता है?

Backend Web Developer सर्वर साइड पे काम करता है। इसका काम होता है Website कैसे काम करेगा, डाटा कहाँ स्टोर रहेगा, और यूजर को कैसे क्या ओउट पूट दिखाना है जैसे अमेज़न का Website का प्रोडक्ट लिस्टिंग कैसे करना है। वो front – end है मगर ज़ब आप परचेस करते हैँ तो आपको पेमेंट करना होता है, otp आता है आपका यूजर आईडी और पासवर्ड होता है ये सब काम back – end पे होता है।

Full – Stack Web Developer क्या होता है?

जो इंसान front end और back – end दोनों काम को जानता है वो full stack Web Developer कहलाता है। हालांकि मार्किट मे full stack Web Developer की बहुत ही ज्यादा कमी है। और एक full stack Web Developer को कम से कम 30000₹ की महीना मिलती है। 

Web Developer कितना कमाता है?

एक Web Developer पैसे कई तरीके से कमाता है। हाँ पर एक बात इसमें यह है की अगर आप Web Development यानी Website बनाने का काम जानते हैँ तो आप कभी भी बेरोजगार नहीं रहेंगे। आप पैसे कई तरीके से कमा सकते हैँ जो की मैंने निचे बताया है।

हालांकि एक Web Developer कम से कम स्टार्टिंग मे यानी शुरुआत में 15000₹ के महीने कमाता है जिसे इंटर्नशिप कहा जाता है। और एक अच्छा वेब डेवलोपर महीने का 60000₹ से लेकर 80000₹ तक कमाता है।

एक Web Developer किन – किन तरीके से पैसे कमा सकता है?

  1. खुद का कंपनी खोल कर – एक Web Developer लोकल लोगो के लिए जैसे स्कूल, हॉस्पिटल, कोचिंग इत्यादि इन लोगो का Website बना कर पैसे कमा सकता है।
  2. फ्रीलसिंग कर के –  एक Web Developer Internet पर से ही क्लाइंट खोज कर उनका Website बना कर पैसे कमाता है।
  3. सरकारी नौकरी कर के – एक Web Developer सरकार के लिए काम कर के पैसे कमा सकता है। बहुत सारे सरकारी कॉलेज, सरकारी जॉब की Website, सरकारी काम काज का Website इत्यादि के लिए सरकार Web Developer को नौकरी देते हैँ।
  4. बच्चों को Web Development का कोर्स सीखा कर – अगर आपको लगता है की आप बच्चों को अच्छा पढ़ा सकते हैँ तो आप बच्चों को Website बनाने के लिए सीखा कर भी पैसे कमा सकते है।
  5. प्राइवेट नौकरी कर के – क्यूंकि एक अच्छे Web Development कम्पनी मे एक Web Developer को बहुत अच्छा पैकेज मिलता है। जैसे 20 लाख हर साल, 10 लाख हर साल, कम से कम किसी भी एक अच्छे Web Developer को 5 लाख हर साल तो मिलता ही है।

Web Developer कैसे बने?

Web Developer बनने के लिए आपको कॉडिंग सीखना होगा, Internet कैसे काम करता है वो सीखना होगा, Internet पे डाटा कैसे शेयर होता है, कहाँ स्टोर होता है, और कंप्यूटर और Internet साथ मे कैसे काम करता है और फिर आपको Website बनाना सीखना होगा जब आप ये सब चीज़े सिख जायेंगे तो उसके बाद आप Web Developer बन जाएंगे।

Website बनाना कैसे सीखे?

Website दो तरीके से बनता है एक कॉडिंग से और एक Web Development टूल की मदद से। आइये हम आपको दोनों तरीके के बारे में बताते हैँ। हालांकि एक अच्छा Web Developer बनने के लिए आपको दोनों तरीके सीखना होगा।

कॉडिंग से Website बनाना कैसे सीखें?

कॉडिंग से Website बना कर सिखने के बाद ही आप एक अच्छा Web Developer बन पाएंगे। क्यूंकि कॉडिंग से बनाया हुआ Website को हैक करना बहुत ही मुश्किल होता है इसलिए ये काफी सिक्योर होता है। इसकी लिए आपको ये कॉडिंग लैंग्वेज सीखना होगा।

  1. Html सीखे, ये आपको सिखने मे एक महीने का समय लग जाएगा हालांकि कई लोग तो इसे 3 से 4 दिन मे भी पूरा सिख जाते हैँ मैं इसे एक हफ्ते मे सीखा था। ये Website बनाने का सबसे बेसिक लैंग्वेज है।
  2. CSS सीखें, हालांकि इसे सिखने मे आपको तीन महीने का समय लग जाएगा क्यूंकि इसे सिखना एक अलग बात है और इसे अप्लाई कर के प्रोजेक्ट और Website बनाना एक अलग बात है इसलिय इसे सिखने के लिए आपको अच्छे से तीन महीने देने होंगे।
  3. JavaScript सीखें ये सबसे हार्ड लैंग्वेज है इसी लैंग्वेज से सॉफ्टवेयर और गेम भी बनता है, इसलिए इसे सिखने के लिए आपको कम से 2 से 3 महीने तो देने ही होंगे इसके भी दो पार्ट है एक front end और एक back end हालांकि back end को सिखने के लिए आपको अलग से 3 से 4 महीने देने होंगे।

Web Developer टूल की मदद से वेब साइट कैसे बनाये?

Web Developer टूल से Website बनाना बहुत ही आसान होता है। और इससे Website बहुत ही जल्दी बन जाता है। जैसे मे wordpress सबसे फेमस Web Development टूल है। उसके अलावा wix भी बहुत ही फेमस Web Development टूल है।

हालांकि आपको wordpress ही सीखना चाहिए क्यूंकि 95% मार्किट इसके पास है और यह आज सब जगह इस्तेमाल होता है। तथा कंपनी मे आपको नौकरी इसी टूल को सीखे रहने से मिलेगी। इसे सिखने मे आपको एक महीने से 2 महीने का समय लगेगा। कई लोग तो इसे एक दिन मे ही चलाना सिख जाते है।

Web Development की पढ़ाई कहाँ से करें?

Web Development की पढ़ाई आप कॉलेज से कर सकते है, ऑफलाइन कोचिंग से कर सकते है, ऑनलाइन कोर्सेज से कर सकते है, या खुद से भी किताब के द्वारा पढ़ कर सकते है और सबसे अच्छा आप यूट्यूब से सिख सकते है।

यूट्यूब मे आप code with harry और hussain sir web development course से Web Development सिख सकते हैँ। या फिर आप udemy से कोर्स कर सकते हैं। 

FAQ  

प्रश्न: Website बना कर क्या कोई करोड़ – पति बन सकता है?

उत्तर: इसका उत्तर है जेफ बेजोस और मार्क ज़ुकेरबर्ग ये दोनों आज अरब पति है सिर्फ अपने Website के बदौलत।

प्रश्न: Web developer बनने मे टोटल कितना समय लगेगा?

उत्तर: एक full stack Web Developer बनने मे कम से कम 6 महीने का समय लगेगा।

प्रश्न: क्या web developer बनने के बाद भी कोई इंसान गरीब रह सकता है?

उत्तर: नहीं क्यूंकि कम से कम एक full stack Web Developer की 30000₹ सैलरी है।

प्रश्न: क्या Website पे गलत काम होता है?

उत्तर: हाँ Internet पर एक दुनिया है dark web जहाँ Website के माध्यम से Internet पे सारे गलत काम होते हैँ जैसे लड़कियों को बेचने से लेकर हथियार बेचने तक।

प्रश्न: Web Developer की सबसे अच्छा जॉब कहाँ मिलेगा?

उत्तर: Web developer का सबसे अच्छा जॉब आपको Bangalore में मिलेगी उसके बाद Delhi और फिर Mumbai और Gujarat मे आपको web developer की जॉब मिलेगी।

प्रश्न: क्या Web Development एक महीने में सिख सकते हैं ?

उत्तर: हाँ पर उसके  लिए आपको हर दिन कम से कम 10 घंटे प्रैक्टिस करना होगा । 

यह भी पढ़ें:

निष्कर्ष:

Web Development एक बहुत ही अच्छा स्किल है इसे सिख कर आप भारत के किसी भी शहर में, चाहे वो मुंबई हो या बैंगलोर आप अच्छी जॉब कर सकते हो। यहाँ तक आप अमेरिका इंग्लैंड कनाडा जैसे देशो में भी जॉब कर सकते हैं।

एक अच्छा Web Developer 10 लाख के महीने भी कमाता है। आने वाले समय में Website की डिमांड बढ़ती ही जायेगी इसलिए आप Web Development को जरूर सीखें। इस लेख को पढने के लिए बहुत बहुत धन्यबाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.