TNMAWS Admit Card 2024, TNMAWS Hall Ticket 2024, TNMAWS Recruitment Admit Card 2024
कुछ समय पहले ही TNMAWS के द्वारा अपने विभाग में विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। जिसमें कि ऐसे कई सारे उम्मीदवार थे जिन्होंने सरकारी नौकरी की तलाश में इस भर्ती हेतु आवेदन किया था।
अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक है, जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। तो बता दें कि जल्द ही TNMAWS के द्वारा अपने इस भर्ती हेतु छात्रों के एडमिट कार्ड को जारी किया जाने वाला है।
तो अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। तो आज के इस लेख के माध्यम से आप एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, TNMAWS Admit Card 2024 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया, और परीक्षा तिथि और पैटर्न से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
TNMAWS Admit Card 2024 Date and Time
TNMAWS यानी कि डिपार्टमेंट ऑफ म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एंड वॉटर सप्लाई तमिलनाडु के द्वारा कुछ दिनों पहले ही अपने विभाग में कुल 1933 कर्मचारियों की भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। जिसमें की असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के साथ-साथ टेक्निकल असिस्टेंट, ड्राफ्टमैन और ओवरसियर के पद शामिल थे।
इस भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को खत्म हो चुकी है। जहां अब इस भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड को भी TNMAWS द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
वे उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह TNMAWS की ऑफिशल वेबसाइट में जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
TNMAWS Admit Card 2024 Highlights
Organization | TNMAWS-Department of Municipal Administration and Water Supply, Tamil Nadu |
Post | असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, ड्राफ्टमैन और ओवरसियर |
Vacancies | 1933 |
Application Start Date | 9 Feb 2024 |
Application Last Date | 12 Mar 2024 |
Exam Date | 29 June to 30 June 2024 |
TNMAWS Admit Card Date | released soon |
Official Website | tnmaws.ucanapply.com |
इस दिन आयोजित होगी TNMAWS की परीक्षा
भर्ती हेतु लिखित परीक्षा को 29 जून और 30 जून 2024 को TNMAWS के द्वारा राज्य के विभिन्न केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। रही बात एडमिट कार्ड की, तो इस परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आपको परीक्षा से 1 सप्ताह पहले TNMAWS की आधिकारिक वेबसाइट में देखने को मिल जाएगा। जिसे कि आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
TNMAWS Admit Card 2024 Download Process
- जो भी उम्मीदवार अपना TNMAWS Admit Card 2024 Download करना चाहता है, उन्हें एडमिट कार्ड जारी होने के बाद TNMAWS के ऑफिसियल वेबसाइट tnmaws.ucanapply.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर TNMAWS Admit Card 2024 के डाउनलोड लिंक को फाइंड करके उस पर क्लिक कर देना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करना होगा।
- जैसे ही आप वेबसाइट के पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे, आपके सामने आपका एडमिट कार्ड शो होने लगेगा। जिसे कि आप अच्छे से ऑनलाइन जांच कर सभी जानकारी सही होने पर पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।
TNMAWS Admit Card 2024 Details
जब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं तो कैंडिडेट को अपने एडमिट कार्ड पर सभी जानकारी को अच्छे से वेरीफाई करना चाहिए। आपके एडमिट कार्ड पर विभिन्न जानकारी उपलब्ध होती हैं जैसे आपका नाम, पता, फोटोग्राफ, एग्जाम डेट, टाइम, एग्जामिनेशन हेतु जरूरी इंस्ट्रक्शन।
आपको इन सभी जानकारी को अच्छे से वेरिफिकेशन करना चाहिए। अगर इनमें से कोई भी जानकारी गलत है याअ धूरी है तो आपको तुरंत एग्जामिनेशन अथॉरिटी तथा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए।
- HDFC Bank Recruitment 2024: 5600 Vacancy, 12वी पास तुरंत करें आवेदन
- BSF Head Constable Recruitment 2024: HC & ASI 1526 Vacancy, 12वी पास छात्र को मिलेगी नौकरी
- RCFL Management Trainee Recruitment 2024: 158 पदो पर भर्ती जारी
TNMAWS Admit Card 2024 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 9 फरवरी 2024
- आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2024
- TNMAWS Hall Ticker 2024 Date: जल्द ही सूचित किया जाएगा
- परीक्षा की तिथि: 29 जून और 30 जून 2024
TNMAWS Exam Pattern
अगर एग्जाम पैटर्न की बात की जाए तो इसमें आपको दो पेपर देने होते हैं। जिसमें पहले पेपर आपका सब्जेक्टिव पेपर होता है। यह पेपर 300 नंबर का होता है, जिसको करने के लिए 3 घंटे निर्धारित किए गए है।
इसके बाद आपका दूसरा पेपर होता है। जो ऑब्जेक्टिव टाइप होता है। यह दो पार्ट में डिवाइड होता है, जिसमें पहले में तमिल एलिजिबिलिटी टेस्ट से संबंधित क्वेश्चन किए जाते हैं तथा दूसरे में जनरल स्टडी से संबंधित क्वेश्चन किए जाते हैं।
इन क्वेश्चन को करने के लिए 150 नंबर हर एक Part के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिसको करने का समय 3 घंटे निर्धारित होता है। इसके बाद आपका फाइनल इंटरव्यू लिया जाता है जो 60 नंबर का होता है।