Admit Card

NEET PG Admit Card 2024 Soon: इस दिन होगा एडमिट कार्ड जारी, जानिए डाउनलोड प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न, Cut Off, Dates

NEET PG Admit Card 2024, NEET PG 2024 Admit Card, NEET PG Admit Card 2024 Download, NEET PG Admit Card 2024 Official Website

क्या आप भी उन छात्रों में से एक है जिन्होंने 2024 में NBEMS द्वारा आयोजित की जाने वाली NEET PG परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है? अगर हां तो बता दे की जल्द ही NBEMS अपने इस परीक्षा के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाला है।

वह उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। बता दे कि विभाग द्वारा अपने परीक्षा तिथि को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है।

तो आखिर कब NBEMS कर रहा है अपने NEET PG परीक्षा हेतु छात्रों के एडमिट कार्ड को जारी, कैसे कर पाएंगे छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड, और क्या है परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव। इसकी पूरी जानकारी मिलेगी आपको आज के हमारे इस आर्टिकल में।

NEET PG Admit Card 2024

बात करे NEET PG यानी कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन की। तो बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन हर बार NBEMS यानी कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस के द्वारा किया जाता है। इस बार परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 6 मई 2024 तक चली थी।

7 जून से 10 जून तक छात्रों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का समय प्रदान भी किया गया था। बता दे कि अब 18 जून 2024 को NBEMS द्वारा अपने इस परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड को भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाने वाला है। वे छात्र जो की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह NBEMS की ऑफिशल वेबसाइट में जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस दिन करेगा NBEMS अपने NEET PG परीक्षा का आयोजन

 अगर बात करें NEET PG 2024 की। तो बता दे की इस परीक्षा के तिथि को लेकर भी NBEMS के द्वारा बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। जहां पहले इस परीक्षा को 7 जुलाई 2024 को विभिन्न केंद्रों में आयोजित किया जाना था, वहीं अब इस परीक्षा के तिथि को पास लाते हुए अब इस परीक्षा को 23 जून 2024 को विभिन्न केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। 15 जुलाई को परीक्षा के परिणाम को भी जारी कर दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारी

जो भी छात्र इस साल NEET PG का एग्जाम देने जा रहे हैं और वह अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं तो उनको अपने एडमिट कार्ड पर उपलब्ध सभी जानकारी को अच्छे से वेरीफाई करना चाहिए। अगर आपके एडमिट कार्ड पर कोई जानकारी गलत होती है तो आपका एग्जाम में केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए आईए जानते हैं आपके एडमिट कार्ड के कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध होती है।

  • कैंडिडेट का नाम
  • कैंडिडेट का रोल नंबर
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • डेट ऑफ बर्थ
  • एग्जाम की दिनांक और समय
  • एग्जामिनेशन अथॉरिटी की डिटेल्स
  • एग्जामिनेशन ऐड्रेस
  • एग्जामिनेशन हेतु जरूरी इंस्ट्रक्शन

NEET PG Admit Card 2024 Download Process

  • जो उम्मीदवार परीक्षा हेतु अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले NBE के ऑफिसियल वेबसाइट nbe.edu.in में जाना होगा।
  • वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज में NEET – PG Admit Card 2024 का एक डाउनलोड लिंक मिलेगा, आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर एक बार लॉगिन करने को कहा जाएगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुलकर आपके स्क्रीन में सामने आ जाएगा, जिसे कि आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकलवाकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

NEET PG Admit Card 2024 हेतु महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 16 अप्रैल 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 मई 2024
  • करेक्शन विंडो: 7 जून से 10 जून 2024
  • एडमिट कार्ड जारी तिथि: 18 जून 2024
  • परीक्षा तिथि: 23 जून 2024
  • परिणाम जारी तिथि: 15 जुलाई 2024

NEET PG Admit Card 2024: FAQs

Q1. NEET PG Admit Card 2024 कब जारी किया जाएगा?

NEET PG Admit Card 2024, 18 जून के आसपास जारी कर दिया जाएगा।

Q2. NEET PG Admit Card 2024 Download करें?

NBE के ऑफिसियल वेबसाइट nbe.edu.in पर चले जाए। यहां पर आने के बाद NEET पीजी 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को डालें। सबमिट का बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दिखाई देने लग जाएगी।

Q3. NEET PG Admit Card 2024 Official Website कौनसी है?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट nbe.edu.in है।

Q4. एडमिट कार्ड के साथ क्या-क्या डाक्यूमेंट्स लेकर जाने जरूरी है?

जब आप परीक्षा में जा रहे हो तो एडमिट कार्ड के साथ-साथ आपको कोई वैलिड आईडी प्रूफ जैसे कि पैन कार्ड, आधार कार्ड लेकर जाना चाहिए।

Vipul kumar

Recent Posts

Rajasthan Bakri Palan Yojana 2024: बकरी पालन करने के लिए सरकार दे रही 50 लाख रुपए का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Rajasthan Bakri Palan Yojana 2024 : राजस्थान राज्य में बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान केंद्रित करते…

7 months ago

UPSI Daroga New Vacancy 2024: यूपी में 5200 से ज्यादा पदों पर एसआई दरोगा की नई भर्ती होगी शुरू, जानें पूरी जानकारी

UPSI Daroga New Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश में अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर निकल…

7 months ago

MEP Toll Supervisor Bharti 2024: टोल सुपरवाइजर पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 दिसंबर तक करे आवेदन

MEP Toll Supervisor Bharti 2024: अगर आप भी सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी करना चाहते…

7 months ago