Advantage of Doing BCA Course : दोस्तों बहुत से Students का सपना होता है कि वे अपना Career Computer के क्षेत्र में बनाएं, लेकिन ज्यादा Knowledge नहीं होने की वजह से किसी भी दूसरी Degree Course में Admission ले लेते हैं और आगे उनकी परेशानी बढ़ने लगती है।
जिनका सपना सिर्फ और सिर्फ BCA करके अच्छी नौकरी और अच्छी सैलरी पाना है। तो आज का यह लेख उन्हीं के लिए है। बहुत से Students के पास BCA की सही जानकारी न होने के कारण उनका Course छोड़ना पड़ता है या उन्हें सही से समझ नहीं आता है कि इसे कैसे किया जाता है?
BCA (Bachelor Of Computer Application) Course क्या है, Advantage of Doing BCA Course.

आज के लेख में हम आपको BCA Course क्या है? BCA Course करने के लिए Qualification क्या चाहिए? BCA Course में क्या पढ़ाया जाता है? BCA Course में Admission कहां लें? BCA Course फी कितनी लगती है? BCA Course जॉब कहां मिलेगी? BCA Course करने के बाद जॉब में सैलरी कितनी मिलेगी? BCA के बाद जॉब करें या एमसीए करें? जैसे सारी चीज़ों के बारे में विश्तार से बनाते वाले है। तो BCA या BCA Course से जुड़ी किसी चीज़ को जानने के लिए इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े।
BCA Course क्या है?
BCA का Full Form होता है Bachelor Of Computer Application। यह एक Vocational Course है जिसे हिन्दी में व्यवसायिक Course भी कहते हैं। यह एक Full Technical Course है। इसमें आपको इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित जो भी चीजें होती हैं, उन सारी चीजों को पढ़ाया जाता है।

इस Course में आपको सॉफ्टवेयर बनाना सिखाया जाता है, वेवसाइट बनाना सिखाया जाता है। Website कैसे डिजाइन की जाती है उन सारी बातों को सिखाया जाता है। यह एक Undergraduate Degree Course है जो कि तीन साल का होता है।
यह Course वही Students करते हैं जिन्हें Computer में इंट्रेस्ट होता है। इस Course को करने के बाद आप किसी भी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर या वेवसाइट डेवलपर के रूप में नौकरी के तौर पर काम कर सकते हैं। मतलब आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप बन सकते हैं और अच्छी कंपनी में अच्छी सैलरी पर कार्य कर सकते हैं।
BCA Course करने के लिए Qualification क्या चाहिए?
दोस्तों BCA करने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी विषय से 12th पास करनी होगी। BCA में Admission के लिए 12th में 45 से लेकर 55 परसेंट मार्क्स चाहिए । लेकिन कुछ कॉलेज 60 परसेंट से ऊपर नंबर पर Admission देते हैं।
12th में अगर कोई भी सब्जेक्ट होगा तो Admission मिल जाएगी। Technicalी सोचें तो 12th में अगर मैथ्स हो तो बेहतर होगा। क्योंकि BCA में मैथ्स का यूज ज्यादा होता है। जिससे आपको BCA करने में आसानी होगी। जिनका 12th में कॉमर्स है और उनका एक सब्जेक्ट अगर मैथ्स है तो भी आपको BCA में हेल्प मिलेगी।

यहां पर एक बात अपनी तरफ से क्लियर कर दूं। आर्ट्स वाले भी BCA कर सकते हैं। यहां तक कि BCA करते भी हैं, लेकिन उन्हें थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन अगर छात्र कड़ी मेहनत करेंगे तो सभी हार्ड कांसेप्ट धीरे – धीरे आसानी से क्लियर हो जाता है। इसलिए आप हार्ड सिलेबस देख कर घबराना नहीं क्योंकि हिम्मत रखने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर आप ध्यान लगा कर हर दिन पढ़ाई कीजियेगा तो आपको इसमें मजा आने लगेगा।
दोस्तों कुछ कॉलेज 12th में साइंस मांगते हैं तो कुछ का जनरल होता है। जनरल मतलब कोई भी सब्जेक्ट चलेगा तो आपको जहां Admission लेनी है आप पहले उस कॉलेज के बारे में पता कर लीजिए और आप देख लीजिए कि आपका सब्जेक्ट मैच कर रहा है कि नहीं क्योंकि आपके पास ऑप्शन बहुत हैं।
BCA Course में क्या पढ़ाया जाता है?
दोस्तों सबसे पहले जान लीजिए कि BCA का Course तीन साल का है। इसमें छह सेमेस्टर होते हैं। वहीं हर छह महीने पर एग्जाम होता है। हर सेमेस्टर को पास करना जरुरी है तभी आप नेक्स्ट सेमेस्टर में जा पाएंगे। अगर हम सब्जेक्ट की बात करें तो BCA में यूं तो कई सब्जेक्ट और कई Chapter पढ़ाए जाते हैं। एक बात ध्यान रखिए कि BCA में Admission लेने से पहले आपको Computer का बेसिक Knowledge होना कंपलसरी है।
आइए जानते हैं छह सेमिस्टर में क्या क्या पढ़ाया जाएगा। यूं तो फर्स्ट सेमेस्टर में BCA का बेसिक है। इसमें आपको डिजिटल Computer फंडामेंटल पढ़ाया जाएगा। फिर सी प्रोग्राम के बारे में इंट्रोडक्शन दिया जाएगा। फाउंडेशन मैथेमैटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, इत्यादि।
फिर सेकंड सेमेस्टर में आपको ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटा स्ट्रक्चर्स, विजुअल प्रोग्रामिंग, लैब इत्यादि। फिर ऐसे ही थर्ड, फोर्थ, फिफ्थ एंड सिक्स सेमेस्टर में C++, कंप्यूटर नेटवर्क, जावा प्रोग्रामिंग लैब, वेब टेक्नोलॉजी लैब, वेब डिजाइनिंग प्रोजेक्ट, ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, मल्टीमीडिया एप्लीकेशन, सॉफ्ट कंप्यूटिंग इत्यादि पढ़ाया जाएगा।
दोस्तों यह कुछ Chapter के नाम थे। इससे कहीं ज्यादा आपको पढ़ाया जाएगा। ये सब Chapter देखकर घबराना नहीं क्योंकि जब आप BCA में Admission लेंगे और पढ़ाई शुरू होगी तब ये सब आपको बहुत ईजी लगने लगेगा।
BCA Course में Admission कहां लें?
दोस्तों इस Course को करने के लिए इंडिया में कई कॉलेज हैं जहां से आप BCA कर सकते हैं। इस Course को गवर्नमेंट कॉलेज और प्राइवेट दोनों में से किसी 1 में कर सकते हैं। अगर आप कहीं दूसरे स्टेट में Admission लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर कॉलेज को सर्च कर लीजिए।

आपको आसानी से इसके बारे में डिटेल मिल जाएगी। BCA आप कहीं से भी कर सकते हैं। आप जहां रहते हैं, वहां से भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिए कि वहां रेगुलर पढ़ाई होती हो और लैब कराया जाता हो। क्योंकि अगर आप प्रोफेशनल की तरह पढ़ाई नहीं करेंगे तो जॉब मिलने और काम करने में परेशानी होगी।
यह तो था रेगुलर Course, यदि आप रेगुलर कॉलेज से BCA नहीं करना चाहते तो आप किसी ओपेन यूनिवर्सिटी से BCA कर सकते हैं। ध्यान रखिए, अगर आप रेगुलर कॉलेज से BCA Course करते हैं तो इसका आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। अब आते हैं पांचवें प्वाइंट पर फीस कितनी लगती है।
BCA Course फी कितनी लगती है?
दोस्तों अगर हम फीस की बात करें तो सभी कॉलेज में अलग अलग फी लगती है। सभी का डिफरेंट फी स्ट्रक्चर है और रियल टाइम फी बताना थोड़ा मुश्किल है। आपको जिस कॉलेज में Admission लेनी है उसके बारे में नेट पर सर्च कीजिए। सेमेस्टर वाइज फी के बारे में पता चल जाएगा। फिर भी आपको बता देता हूं कि अगर आप किसी अच्छे कॉलेज में Admission लेते हैं तो पर सेमेस्टर आपको 40000 से 70000 रुपये लग जाएंगे, या इससे भी ज्यादा। यह कॉलेज पर डिपेंड करता है कि उसकी फी कितनी है। अब आते हैं अगले प्वाइंट पे जॉब कहां मिलेगी।
BCA Course के बाद जॉब कहां मिलेगी?
दोस्तों, लास्ट सेमेस्टर में प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद आपका BCA Course कंप्लीट हो जाता है। इसके बाद आपको इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना चाहिए या लास्ट सेमेस्टर में कई कंपनियां आपके कॉलेज में आ सकती हैं जिसमें आप इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको इंडस्ट्री के बारे में Knowledge हो जाएगा और सैलरी भी मिलती रहेगी।
इसके बाद अगर आप खुद से कोई ढंग का जॉब करना चाहते हैं तो बहुत सारी कंपनियां हैं, जहां आपको जॉब दे सकती है। इसके लिए बस थोड़ा मेहनत करना पड़ेगा। आप चाहें तो गवर्नमेंट सेक्टर में भी जॉब कर सकते हैं। समय समय पर सरकार Computer वालों के लिए वैकेंसी निकालती रहती है।
BCA Course करने के बाद जॉब में सैलरी कितनी मिलेगी?

दोस्तों BCA करने के बाद आप जॉब करते हैं तो आपको आईटी कंपनियों में कम से कम 20 से 25000 रूपये शुरुआत में मिल सकती है। धीरे – धीरे इस क्षेत्र में एक्सपीरियंस के आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी होने लगेगी। शुरुआत में सैलरी कहीं भी कम मिलती है, इसलिए सैलरी को लेकर कभी कंफ्यूज मत होना। आइये अब आखिरी पॉइंट को जानते हैं BCA के बाद जॉब करें या एमसीए करें।
BCA के बाद जॉब करें या एमसीए करें?
दोस्तों अगर आप BCA के बाद जॉब नहीं करना चाहते तो आप डायरेक्ट एमसीए भी कर सकते हैं जहां आपको एडवांस लेवल पर पढ़ाया जाता है। इसके बाद आप जॉब कर सकते हैं। वैसे एमसीए के बाद जॉब भी अच्छी मिलेगी और सैलरी भी अच्छी खासी मिलेगी। सिर्फ BCA लेवल पर जॉब और सैलरी उतनी नहीं मिलेगी जितना आप सोचते होंगे। इसके लिए आपको एमसीए जरूर करना चाहिए।
निष्कर्ष :
तो दोस्तों यह थी BCA से जुड़ी तमाम जानकारी। इस लेख में BCA से रिलेटेड सारी जनकारी को बताने की कोशिश की है। फिर भी अगर आपके पास कोई सवाल या कोई कन्फ्यूजन है तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछिए। मैं आपके सारे सवालों का जवाब दूंगा। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ में शेयर करना मत भूलिए। हमारा यह लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें।