West Bengal Joint Entrance Examination Board, WBJEE Result 2024, WBJEE Exam Result
WBJEE यानी की जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने कुछ महीने पहले ही अप्रैल के महीने में WBJEE परीक्षा आयोजित करवाई थी। जिसमे की लाखों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया था, और एग्जाम दिलाया था। क्योंकि इस एग्जाम को पास करने के बाद छात्रों को देश के विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलता है, जिसकी वजह से सभी छात्रों को इंतजार है कि कब WBJEE बोर्ड बोर्ड अपने इस परीक्षा के परिणाम को घोषित करेगा, और कब छात्र अपने परिणामों को ऑनलाइन जांच पाएंगे।
तो आखिर कब WBJEE बोर्ड करेगा अपने WBJEE परीक्षा के परिणामों को जारी, और छात्र कैसे कर पाएंगे अपने परिणामों की जांच। यह जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। क्योंकि इस आर्टिकल में हमने आपको इस परीक्षा और इसके परीक्षा के परिणाम के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी दी है तो चलिए जानते हैं।
WBJEE Result 2024
बात करे WBJEEB यानी की वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने कुछ समय पहले अप्रैल महीने में अपने WBJEE प्रवेश परीक्षा को आयोजित करवाया था। जिसमें की विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीक संस्थाओं एवं विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने इस एग्जाम को दिया था। ताकि वह अपने पसंदीदा कोलाजो में प्रवेश प्राप्त करके अपना भविष्य साकार कर सके।
इस दिन आयोजित किए गए थे WBJEE Exam
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा विभाग द्वारा अपने इस प्रवेश परीक्षा को 28 अप्रैल 2024 को राज्य में आयोजित करवाया गया था। जिसमे की हार बार की तरह 2 पेपर शामिल थे। जिसमे की पहला मैथ्स तो दूसरा पेपर भौतिक और रसायन विज्ञान का था। जिसमे की हार बार की तरह ही छात्रों को MCQ यानी की मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन के आंसर देने थे। जिसके लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया गया था।
लाखो की संख्या में छात्रों ने किया परीक्षा में भाग
WBJEE बोर्ड के इस प्रवेश परीक्षा में कुल 1,42,692 छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था, जो की 2023 की तुलना में 17,773 अधिक है। जिसमे की 43,121महिलाए शामिल है, जो की काफी ज्यादा गर्व की बात है।
वही अब सभी छात्र इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब WBJEE Result 2024 को जारी करने वाला है। बता दें कि WBJEE अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इस परीक्षा के परिणाम को जारी करने वाला है। लेकिन वह कब? इसकी जानकारी आपको आगे इसी आर्टिकल में दी गई है।
WBJEE Result Date
अभी तक WBJEE के द्वारा अपने इस परीक्षा और इसके परीक्षा के परिणाम की तिथि को लेकर कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक जल्द ही WBJEE बोर्ड अपने जेईई के परीक्षा के परिणाम को जारी करने वाला है।
पिछले साल यानी की 2023 में पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा विभाग ने अपने WBJEE के परीक्षा के परिणाम को 26 मई 2023 को जारी किया था। जिससे कि सभी को उम्मीद है कि इस बार भी हमें इस महीने के अंत तक इस परीक्षा का परिणाम देखने को मिल सकता है। जो की बोर्ड के ऑफिशल वेबसाइट wbjeeb.nic.in में जारी किया जाएगा।
How To Cheak WBJEE Result 2024
रही बात WBJEE के परीक्षा परिणाम की। तो जब भी बोर्ड के द्वारा अपनी परीक्षा के परिणाम को जारी किया जाएगा, तब छात्र इनके ऑफिशल वेबसाइट wbjeeb.nic.in में जाकर आसानी से ऑनलाइन अपने परीक्षा का परिणाम चेक कर पाएंगे। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे आपको बताई गई है।
- ऑनलाइन WBJEE Result 2024 जानने के लिए सबसे पहले छात्रों को परिणाम जारी होने वाली तिथि को वेस्ट बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है जो की wbjeeb.nic.in है।
- इसके अलावा छात्र wbjeeb.in या wbresults.nic.in वेबसाइट की मदद से भी अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- जैसे ही आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचेंगे आपको वेबसाइट के होम पेज पर WBJEE 2024 परिणाम का एक लिंक देखने को मिल जाएगा। आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां पर आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड पूछा जाएगा।
- जैसे ही आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को डायल कर नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करेंगे। वैसे ही आपके सामने आपके WBJEE Result ओपन हो जाएगा। WBJEE Result आप पीडीएफ फॉर्म में यहां से डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।