Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: किशोरी समृद्धि योजना के तहत 8 लाख से ज्यादा बेटियों को मिल चूका हैं लाभ, जानें क्या हैं यह योजना

Robin Hood
6 Min Read
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
Join our WhatsApp Group Join Now

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: झारखंड सरकार की तरफ से राज्य की बेटियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत 8 लाख से अधिक बेटियों को लाभ दिया जा रहा था। हेमंत सरकार की तरफ से महिला प्रोत्साहन और शिक्षा में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अब लगभग 8 लाख किशोरियों का लाभ दिया जा चुका है। वर्ष 2022-23 में 728332 और वर्ष 2023–24 में 715061 आवेदन स्वीकार किए गए हैं।

इस वित्तीय वर्ष में सरकार का लक्ष्य 9 लाख छात्राओं को इस योजना से जोड़ने का है झारखंड सरकार की तरफ से कई योजना चलाया जाता है ताकि लड़कियां किसी पर बोझ ना बने और अपनी पढ़ाई और अन्य जरूरत को आसानी से पूरा कर सके। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एक ऐसी योजना है, जिसे समाज कल्याण विभाग की तरफ से एक आदर्श योजना के रूप में देखा जाता है। इस योजना का लक्ष्य 9 लाख किशोरियों को लाभान्वित करना है। अब तक लगभग 8 लाख छात्र इसका लाभ ले सकी है। इस योजना के तहत किशोरियों को पांच किस्तों में ₹40000 तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक मिलता है, जिससे उनकी शिक्षा निरंतरता बनी रहती है और भी अपने सपनों को साकार कर सकती है। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

यह भी पढ़े

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत सरकारी स्कूल में कक्षा 8 से 12वीं तक की प्रत्येक छात्र को आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है। कक्षा आठवीं और नवमी में 2500 रुपए कक्षा दसवीं और 11वीं तथा 12वीं में ₹5000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाती है। जब छात्र की आयु 18 वर्ष हो जाती है, तो उनका मतदाता पहचान पत्र भी बना दिया जाता है और उन्हें एकमुश्त ₹20000 प्रदान किए जाते हैं, जिससे कि वह आगे की पढ़ाई या कोई भी प्रशिक्षण स्वावलंबी के अनुसार ग्रहण कर सके। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाभकारी हैं कैसे ?

झारखंड राज्य के हेमंत सरकार की तरफ से या अनुभव किया गया है कि कक्षा 8 से ही किशोरियों की पढ़ाई के लिए छोटी-छोटी ज़रूरतें होती है। इन जरूरत को पूरा करने के ही उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है, जिससे की छात्राओं को अपनी छोटी मोटी जरूरत आराम से पूरा हो सके। इस योजना के तहत सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सहायता सरकार द्वारा स्कूलों को दी जा रही सहायता के अतिरिक्त दी जाती है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दूर दराज के गांव की किशोरियों भी अब नियमित रूप से विद्यालय आ रही है। इस योजना के कारण ड्रॉप आउट के मामले काफी कम हो रहे हैं, जिससे कि शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है और किशोरियों को आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए पात्रता 

  • अगर आप भी इस योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदिका को झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत केवल SECC-2011 जनगणना में शामिल अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को ही इसका लाभ दिया जाता है।
  • अगर बालिका की शादी 18 वर्ष से पहले हो जाती है, तो वह इस योजना के लिए अपात्र हो जाती है और उन्हें इस योजना के तहत ₹20000 की राशि नहीं मिल पाती है।
  • इसका लाभ लेने के लिए आवेदिका का बैंक खाता होना आवश्यक है और वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अंत्योदय कार्ड
  • SECC-2011 में शामिल होने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • अगर आप भी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको आवेदन पत्र प्राप्त करके सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
  • उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को इस फार्म के साथ संलग्न कर देना होगा।
  • आवेदन पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी या जिला समाज कल्याण पता अधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।

सारांश

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके

धन्यवाद !!!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.