Exam

NEET Important Notice 2024: NTA द्वारा महत्वपूर्ण सूचना जारी, दिया गया छात्रों के सभी सवालों का स्पष्टीकरण, Check Now

NEET Important Notice 2024, NEET Important Notice 2024 PDF

 क्या आपने भी इस साल NTA द्वारा आयोजित की गई NEET परीक्षा में भाग लिया था, और क्या अब आप भी NEET के परिणाम आने के बाद काफी ज्यादा परेशान और गुस्से में है। अगर हां, तो दोस्तों बता दें की NTA ने आप जैसे छात्रों के लिए ही एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिसमें की NTA ने उन सभी बातों को स्पष्ट किया है, जिसके ऊपर छात्रों द्वारा सवाल उठाए गए हैं। 

जिसके वजह से NTA ने छात्रों को विशेष तौर पर अपने इस नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पूरा देखने को कहा है। तो आखिर क्या है NTA का यह नया नोटिफिकेशन और किन-किन बातों का किया गया है स्पष्टीकरण। NEET Important Notice 2024 की पूरी जानकारी मिलेगी आपको आज के हमारे इस आर्टिकल में।

NEET Important Notice 2024

 अगर बात करे NEET यानी की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की। तो बात दे की हर बार इस परीक्षा का आयोजन NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा किया जाता है। इस बार इस परीक्षा का आयोजन NTA के द्वारा 5 मई 2024 को किया गया था। जिसके बाद इसके परिणाम को 4 जून 2024 को ही NTA के ऑफिशल  वेबसाइट में जारी भी कर दिया गया था। 

हैरान करने वाली बात तो यह थी, इसकी इस बार NEET के परिणाम में ऐसे कई सारे छात्र थे जिन्होंने हाईएस्ट स्कोर अचीव किया था। जिसके बाद से ही छात्रों ने अपने परीक्षा के परिणाम को लेकर कई सारे सवाल उठाए थे, और अपना गुस्सा भी जाहिर किया था।

इसी वजह से अब NTA ने छात्रों के सभी सवालों का स्पष्टीकरण करते हुए एक सूचना जारी की है। जिसे की खास तौर पर छात्रों को डाउनलोड करने को कहा गया है।

NTA ने जारी किया ये नोटिफिकेशन

अगर बात करें NTA के द्वारा जारी किए गए अपने इस नए NEET Important Notice 2024 Notification की। तो बता दे कि इस नोटिफिकेशन में NTA ने छात्रों को साफ-साफ कहा गया है कि इस बार उनके NEET परिणाम में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी या फिर धोखाधड़ी नहीं की गई है। वही जब उच्च न्यायालय के द्वारा इस मामले की जांच करते हुए एग्जामिनेशन सेंटर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। 

तब न्यायालय ने भी यही पाया कि इस बार NEET परीक्षा में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की गई है। NTA के मुताबिक इस बार NEET परीक्षा में बहुत ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था, जिसके वजह से ही हाईएस्ट स्कोर पाने वाले छात्रों की संख्या भी काफी ज्यादा है। 

छात्रों के समय नुकसान की भी बात आई सामने

जहा सभी छात्र अपने NEET के परिणाम से बिल्कुल भी खुश नहीं है। इसी बीच छात्र के द्वारा उच्च न्यायालय में परीक्षा हॉल में हुए अपने समय के नुकसान हेतु भी याचिका दायर की गई है। छात्रों के इन सभी शिकायतों को देखते हुए जब निवारण समिति से इन सभी मामलों की जांच करवाई तो सच में यह पाया गया कि सच में परीक्षा हॉल में छात्रों के समय की बर्बादी की गई है।

जिसके वजह से उन सभी छात्रों को मुआवजे के तौर पर अधिक अंक भी NTA के द्वारा प्रदान किए गए हैं जिसके वजह से दो छात्रों को हाईएस्ट स्कोर 718 और 719 भी प्राप्त हुए।

एग्जाम सेंटर पर सीसीटीवी कैमरो की जांच

आपको बता दे की उच्च न्यायालय द्वारा नीट के सभी एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचकर उनके सीसीटीवी कैमरा की अच्छे से जांच की गई है। जिसमें ऐसा पाया गया है कि एग्जाम केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई चीटिंग से रिलेटेड घटना सामने नहीं आई है।

न्यायालय की तरफ से इस बात की भी सूचना दी गई है, कि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अधिक संख्या में बच्चों ने एग्जाम दिए थे। जिसकी वजह से ज्यादा स्कोर करने वाले की बच्चों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

NEET Important Notice 2024 डाउनलोड कैसे करें

अगर आप इस NEET Important Notice 2024 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो NTA की तरफ से ऑफिशल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है। आप इस लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन तथा NEET Important Notice 2024 को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं।

Download NEET Important Notice 2024 PDF

रिजल्ट को कैसे देखें: NEET Important Notice 2024

अब तो आप जान ही चुके होंगे कि NEET Important Notice 2024 में किस प्रकार की जानकारी का स्पष्टीकरण किया गया है अगर अब आप अपने रिजल्ट की जांच करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया आपको नीचे बताई गई है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर NEET UG Result 2024 Link दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाते हैं जहां पर आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को डालना है।
  • इतना कर देने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट कार्ड से जुड़ी जानकारी दिखाई देने लग जाएगी।
  • अब आप यहां से अपने रिजल्ट कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
  • आपके रिजल्ट कार्ड पर टोटल मार्क्स, रैंक, एग्जाम सेंटर, आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि से जुड़ी जानकारी मौजूद होती है।
Robin Hood

Recent Posts

Rajasthan Bakri Palan Yojana 2024: बकरी पालन करने के लिए सरकार दे रही 50 लाख रुपए का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Rajasthan Bakri Palan Yojana 2024 : राजस्थान राज्य में बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान केंद्रित करते…

6 months ago

UPSI Daroga New Vacancy 2024: यूपी में 5200 से ज्यादा पदों पर एसआई दरोगा की नई भर्ती होगी शुरू, जानें पूरी जानकारी

UPSI Daroga New Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश में अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर निकल…

6 months ago

MEP Toll Supervisor Bharti 2024: टोल सुपरवाइजर पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 दिसंबर तक करे आवेदन

MEP Toll Supervisor Bharti 2024: अगर आप भी सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी करना चाहते…

6 months ago