Mahila Startup Yojana 2024 : आज के समय में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार आ चुकी है। पहले के समय में जहां महिलाओं को इतने अधिकार नहीं प्राप्त थे, वही आज के समय में महिलाओं को भी बराबर का अधिकार मिल रहा है। वर्तमान समय में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। महिलाएं सिर्फ घर की चूल्हे चौके ही नहीं बल्कि इसके साथ ही बाहर के कामों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
ऐसे में महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की तरफ से भी लगातार कोशिश किया जा रहा है। महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से भी नई-नई योजनाओं का निर्माण किया जाता है, जिससे कि महिलाएं समाज में आगे बढ़ सके और आत्मनिर्भर बन सके।मैं इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे ही नई योजना के बारे में बताने जा रहा हूं, इसके लिए आपको नीचे दिए गए पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। Mahila Startup Yojana 2024
यह भी पढ़े
- Tata TCS Work From Home Job: टाटा टीसीएस में निकली वर्क फ्रॉम होम जॉब, जानें सभी जानकारी विस्तार से
- Solar Rooftop Subsidy Yojana : घर की छत पर लगा सकते फ्री सोलर पैनल, जानें क्या हैं पूरी जानकारी विस्तार से

महिला स्टार्टअप योजना
महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार के द्वारा रोजगार उद्योजकता व नविन्याता विभाग की तरफ से 9 जुलाई 2024 को पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर महिला स्टार्टअप योजना की शुरुआत की गई है। महिला स्टार्टअप योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य की महिला को बिजनेस करने के लिए ₹100000 से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा। Mahila Startup Yojana 2024
महिला उद्यमी ले सकती हैं इस योजना के तहत लोन
ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जो खुद का स्टार्टअप बिजनेस शुरू करना चाहती है लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण वह अपने बिजनेस को शुरू नहीं कर पाती है। ऐसे में महिलाएं महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का लाभ लेकर अपना खुद का नया स्टार्टअप शुरू कर सकती है। राज्य सरकार द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए, तथा अपने व्यापार में वृद्धि करने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन कम से कम ब्याज में मुहैया करवाया जाता है।
महिला स्टार्टअप योजना का उद्देश्य
इस योजना के तहत महिलाओं को लोन में सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त इनक्यूबेशन सेंटर के जरिए महिलाओं को मार्गदर्शन और प्रोटोटाइप बनाने में मदद भी किया जाता है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जिसके साथ ही वह खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए इच्छुक हो सकती है। इस योजना की मदद से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिलेगा जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेगी।
महिला स्टार्टअप योजना के लिए पात्रता
- अगर आप भी इस योजना का लाभ देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- उद्योग आणि व्यापार प्रोत्साहन विभाग, भारत सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त पंजीकृत महिलाओं के स्टार्टअप योजना के तहत आवेदन करने के लिए योग्य मानी जाएगी।
- इस योजना के तहत महिला संस्थापक या सहसंस्थापक का 51% हिस्सा होना अनिवार्य है।
- महिला की तरफ से शुरू किया गया बिजनेस कम से कम 1 साल पुराना होना चाहिए।
- महिला नेतृत्व में शुरू किए गए बिजनेस की वार्षिक कारोबार 10 लख रुपए से एक करोड़ रूपया तक होना अनिवार्य है।
- महिला की तरफ से शुरू किए गए स्टार्टअप में राज्य सरकार की अन्य किसी योजना के तहत सब्सिडी का कोई भी लाभ नहीं मिल रहा हो।
महिला स्टार्टअप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आवेदक की तीन पासपोर्ट साइज फोटो
- गतिविधि के लिए प्रशिक्षण या अनुभव का प्रमाण पत्र
- गतिविधि के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)
- राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
- परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी आवेदकों के लिए)
- मशीनरी, उपकरण और अन्य पूंजीगत व्यय के लिए कोटेशन
How to Apply For Mahila Startup Yojana 2024
- अगर आप भी महिला स्टार्टअप योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज में आपको रजिस्टर करें के बटन पर जाना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- अब इसमें पूछे गए सभी जानकारी को भरकर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, आपको उसे वेबसाइट में दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से महिला स्टार्टअप योजना के तहत अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Mahila Startup Yojana 2024 पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Mahila Startup Yojana 2024 पसंद आई हैं तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद !!!