Bihar Gram Parivahan Yojana 2024: ई- रिक्शा तथा एम्बुलेंस पर मिलेगा 2 लाख तक अनुदान, जानें सभी जानकारी विस्तार से

Robin Hood
7 Min Read
Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
Join our WhatsApp Group Join Now

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024: बिहार सरकार के तरफ से परिवहन विभाग के माध्यम से ई-रिक्शा और एंबुलेंस पर अनुदान देने के लिए बिहार ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री की तरफ से किया गया है, जिसमें बेरोजगार युवाओं को रिक्शा तथा एंबुलेंस खरीदने पर ₹200000 तक का अनुदान भी दिया जा रहा है। इसके लिए आप ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप भी ई रिक्शा और एंबुलेंस खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार की तरफ से अनुदान दिया जा रहा है। यह आपके लिए काफी अच्छा मौका हो सकता है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नीचे पोस्ट के माध्यम से मैं आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं, इसके लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।

यह भी पढ़े

Bihar Gram Parivahan Yojana
Bihar Gram Parivahan Yojana 2024

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना क्या हैं ?

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के तरफ से ग्राम परिवहन योजना बिहार सरकार की तरफ से इस योजना को संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ई रिक्शा और एंबुलेंस पर अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत अगर आप सामान्य वाहन खरीदने हैं, तो इस पर आपको ₹100000 जबकि ई रिक्शा पर ₹10000 और एंबुलेंस की खरीदारी पर ₹200000 तक का अनुदान दिया जा रहा है।

अगर आप बिहार राज्य के निवासी है और इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन करना होगा। बिहार सरकार के तरफ से शुरू किए गए इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री परिवहन व्यवस्था को सुलभ कराना एवं रोजगार को सृजित करना है। बिहार मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत आप चार सीट से लेकर 10 सीट तक के नए सवारी वाहनों एवं एंबुलेंस के लिए अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 Important dates

Events Important Dates
योजना का प्रशिक्षण एवं जागरूकता 16.08.2024 से 27.08.2024 तक
Online Apply Dates 28.08.2024 से 27.09.2024 तक
प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक एवं अनुशंसा का प्रेषण 28.09.2024 से 30.09.2024 तक
अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक 03.10.2024
चयन सूची का प्रकाशन 04.10.2024
आपत्ति आमंत्रण 05.10.2024
आपत्ति निराकरण 07.10.2024 से 16.10.2024 तक
अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 17.10.2024
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चयनित लाभुकों को चयनपत्र का तामिला 18.10.2024
वाहन क्रय के बाद चयनित लाभुक द्वारा अनुदान प्राप्ति हेतु आवेदन समर्पित करना 19.10.2024 से 26.10.2024 तक
अनुदान की राशि CFMS के माध्यम से लाभुक के खाते में भुगतान करना 21.10.2024 से लगाता

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अनुदान राशि

बिहार ग्राम परिवहन योजना के तहत यदि अनुदान राशि की बात करें तो वहां के खरीद मूल्य के 50% तक की राशि अथवा एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। वहां के खरीद मूल्य से अभिप्राय यह है कि वहां का एक्स शोरूम मूल तृतीय पक्ष बीमा एवं वाहन टैक्स तीनों को जोड़कर कुल राशि दिया जाएगा। ई रिक्शा के किराए की स्थिति अगर खरीद मूल्य का 50% परंतु अधिकतम 70000 रुपया है, तो आपको इतना अनुदान राशि दिया जाएगा। एंबुलेंस के खरीदने की स्थिति में अधिकतम 2 लख रुपए तक का अनुदान राशि आपको सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी।

वाहन प्रकार अनुदान राशि अधिकतम सीमा
सामान्य वाहन खरीद मूल्य का 50% अधिकतम ₹1,00,000
ई-रिक्शा खरीद मूल्य का 50% अधिकतम ₹70,000
एम्बुलेंस खरीद मूल्य का 50% अधिकतम ₹2,00,000

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए योग्यता 

  • अगर आप भी इस योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करने हेतु आपकी आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रत्येक पंचायत के साथ योग्य अभ्यर्थियों को ही इसके लिए योग्य माना गया है।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए एक पंचायत से चार अनुसूचित जाति या जनजाति तथा तीन लाभार्थी जो की अत्यंत पिछला वर्ग के सदस्य हैं, वह इसके तहत लाभ ले सकते हैं।
  • लाभार्थी को सरकारी सेवा में नियोजित नहीं होना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त उनके पास पूर्व से किसी भी तरह का व्यवसायिक वाहन नहीं होना चाहिए।
  • किसी पंचायत के लिए लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी को उसे पंचायत का निवासी होना महत्वपूर्ण है।

Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 Important documents

  • जाति प्रमाण-पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र,
  • चालन अनुज्ञप्ति
  • आवासीय प्रमाण-पत्र
  • उम्र संबंधित प्रमाण-पत्र
  • अगर आप भी इस योजना के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले परिवहन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको इस योजना में आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा, इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को आपको ध्यानपूर्वक सही-सही भरना होगा।
  • उसके बाद मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
  • उसके बाद आपको फाइनल सबमिट पर क्लिक कर देना होगा और प्राप्त रसीद का प्रिंट आउट निकालकर इसे अपने पास रख लेना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना आवेदन मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 के तहत कर सकते हैं।
For Online Apply Log in || Register
Check Notification Click Here
Official Website Click Here

सारांश

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 पसंद आई हैं तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके ।

धन्यवाद !!!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.