Matrushakti Udyamita Yojana : महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा 3 की जगह 5 लाख का लोन, जानें क्या हैं पात्रता

6 Min Read
Matrushakti Udyamita Yojana

Matrushakti Udyamita Yojana: हमारे देश की सरकार की तरफ से किसानों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी कई सारी लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन्हें योजनाओं में से एक योजना मातृ शक्ति उद्यमिता योजना भी है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना बिजनेस खोलने के लिए सरकार की तरफ से लोन दिया जाता है। हाल ही में राज्य सरकार की तरफ से इस योजना में लोन की राशि को बढ़ाने का भी ऐलान कर दिया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगारों के लिए ₹500000 का लोन दिया जाएगा।

पहले इस योजना के तहत महिलाओं को खुद का बिजनेस के लिए ₹300000 ही लोन के रूप में दिए जाते थे। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के तरफ से स्वयं सहायता समूह को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया गया है। इसमें उन्होंने दैनिक जरूरत के लिए प्रदान किए जाने वाले रिवाल्विंग फंड को ₹20000 से बढ़कर ₹30000 करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने समूह सखी के लिए मानसिक मानदेय 150 रुपए से बढ़कर ₹500 करने का भी ऐलान किया है। नीचे दिए गए पोस्ट के माध्यम से मैं आपको मातृ शक्ति उद्यमिता योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताने वाला हूं, इसके लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। Matrushakti Udyamita Yojana

यह भी पढ़े

Matrushakti Udyamita Yojana
Matrushakti Udyamita Yojana

मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत ऋण की बढ़ाई गयी राशि

सरकार की तरफ से शुरू किए गए मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत पात्र महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से अब ₹300000 की जगह ₹500000 प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का संचालन राज्य के महिला विकास निगम लिमिटेड की तरफ से किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को 7% ब्याज दर के साथ 3 साल के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाता था जबकि बैंक की कमर्शियल लोन इससे अधिक होता है। इस योजना से मिलने वाले धनराशि से महिलाएं खुद का बिजनेस आसानी से शुरू करके पैसे कमा सकती है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सरकार की तरफ से हमारे देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना है। Matrushakti Udyamita Yojana

मातृशक्ति उद्यमिता योजना के लिए योग्यता

मातृ शक्ति उद्यमिता योजना का लाभ देश के उस विशेष महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है जो की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है। इसमें आवेदन करने हेतु कुछ पात्रता तय की गई है जो कि इस प्रकार से है-

  • मातृ शक्ति उद्यमिता योजना का लाभ लेने के लिए महिला को अपने राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत उन महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए से कम है।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 60 वर्ष से कम होना चाहिए तभी वह इसका लाभ ले सकती है।
  • अगर महिला के नाम पर पहले से ही किसी बैंक में लोन चल रहा है, तो उसके द्वारा लोन का पूरा भुगतान करने के बाद ही वह इस योजना के तहत आवेदन कर लोन ले सकेंगी।

मातृशक्ति उद्यमिता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • आवेदक का आईडी कार्ड
  • परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • आयु प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • महिला का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • महिला का ईमेल आईडी
  • स्व घोषणा प्रमाण-पत्र आदि।

How to Apply For Matrushakti Udyamita Yojana

अगर आप भी मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, तो मैं आपको बता दूं कि यह योजना हरियाणा सरकार की तरफ से चलाई गई है। इसमें अन्य राज्य की महिलाएं अपना आवेदन नहीं कर सकती है। अगर आप मातृ शक्ति उद्यमिता योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है तो इसके लिए आपको हरियाणा के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

  • वहां आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने जिले या क्षेत्र के महिला विकास विभाग कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको अपने संबंधित कर्मचारियों से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करके आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • इस आवेदन फार्म में पूछे जाने वाली सभी जानकारी को ध्यान से सही-सही भरना होगा।
  • उसके बाद आपको फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न कर देना होगा।
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म को वहां जमा कर देना होगा।
  • आवेदन जमा करते समय आपको एक रसीद मिलेगी जिसे आपको संभाल कर रखना होगा।
  • इस योजना के फॉर्म की जांच संबंधित अधिकारी के तरफ से किया जाएगा।
  • सब कुछ सही पाए जाने पर बैंक खाते में लोन की राशि डाल दी जाएगी।

सारांश

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Matrushakti Udyamita Yojana पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Matrushakti Udyamita Yojana पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके

धन्यवाद !!!

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.