Territorial Army Open Rally 2024
Territorial Army Open Rally 2024 : प्रादेशिक सेना के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ओपन रैली के जरिए ऑफिशियल अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार इन भर्ती रैली का आयोजन 3150 विभिन्न स्तरीय पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। यह भर्ती प्रादेशिक सेवा के विभिन्न बटालियन और इकाइयों में कराई जाएगी। यह भर्ती भारत के लगभग सभी राज्यों में निकाली गई है। इस भर्ती के लिए मैं आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी नीचे पोस्ट में बताने जा रहा हूं।
प्रादेशिक सेना खुली रैली भर्ती के लिए अधिसूचना 8 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। जिसमें किसी भी राज्य के इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आसानी से भाग ले सकते हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अभ्यर्थियों को ओपन रैली शेड्यूल के दिन व्यक्तिगत रूप से जाकर रैली में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों को टेरिटोरियल आर्मी रैली लोकेशन पर समय से पहुंचना होगा। नीचे दिए गए पोस्ट के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है, अतः आप इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े।
यह भी पढ़े
टेरिटोरियल आर्मी ओपन रैली भर्ती का आयोजन विभिन्न स्तरीय 3150 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। जिसमें क्लर्क, जीडी सोल्जर और ट्रेड्समैन के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन भर्तीयों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास से लेकर दसवीं पास तक तय की गई है। टेरिटोरियल आर्मी रैली का आयोजन स्टेट वाइज और डिस्ट्रिक्ट वाइज नवंबर तथा दिसंबर 2024 में करवाया जाएगा। अभ्यर्थियों को रैली के दिन समय पर रैली लोकेशन पर पहुंचना अनिवार्य है।ओपन रैली में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रादेशिक सेना के द्वारा 100 अंकों की लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 19900 से लेकर अधिकतम 69100 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह भर्ती विभिन्न स्तरीय कुल 3150 पदों पर आमंत्रित किया गया है। जिसमें सोल्जर, जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क, ट्रेड्समैन और विभिन्न पदों पर यह भर्ती रखी गई है। अलग-अलग पदों के लिए सीटों की संख्या का आवंटन किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
Name Of Post | No Of Post |
Tradesman (10th Pass) | 300 |
Tradesman (8th Pass) | 300 |
Soldier (GD) | 2500 |
Soldier (Clerk) | 50 |
Total Posts | 3150 |
प्रादेशिक सेना खुली रैली भर्ती का शुरुआत 4 नवंबर 2024 को कोल्हापुर महाराष्ट्र से किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न राज्यों से होते हुए इस रैली का समापन 12 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली और हरियाणा में किया जाएगा। यह भर्ती राज्यवार और डिस्ट्रिक्ट वाइज ट्यूटोरियल आर्मी ओपन रैली शेड्यूल के आधार पर किया गया है। जिसमें से तारीख की जानकारी के लिए आपको नीचे दिए गए सूची को पूरा देखना होगा।
TA Rally Location | Rally Date | State, UT, District |
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) | 4-16 Nov 2024 | महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पांडिचेरी, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक |
कोयंबटूर (तमिलनाडु) | 4-16 Nov 2024 | तेलंगाना, गुजरात, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लक्षद्वीप आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र, तमिलनाडु |
समान-बेलगावी (कर्नाटक) | 4-16 Nov 2024 | तेलंगाना, गुजरात, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लक्षद्वीप आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र, तमिलनाडु |
देवलाली (महाराष्ट्र) | 4-16 Nov 2024 | राजस्थान और महाराष्ट्र और अन्य ऊपर उलिखित स्थान |
समान-श्री विजया पुरम (अंडमान और निकोबार) | 4-16 Nov 2024 | पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, पूर्वोत्तर राज्य |
माधोपुर (पंजाब) | 10-24 Nov 2024 | लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पठानकोट |
लुधियाना (पंजाब) | 10-24 Nov 2024 | पंजाब (SAS नगर और पठानकोट के अलावा) |
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) | 12-27 Nov 2024 | ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड |
दानापुर (बिहार) | 12-27 Nov 2024 | ओडिशा, छत्तीसगढ़ , बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड |
कालका (हरियाणा) | 28 Nov -12 Dec 2024 | हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंचकुला, SAS नगर |
नई दिल्ली | 28 Nov -12 Dec 2024 | दिल्ली, हरियाणा (पंचकूला को छोड़कर) |
TA Recruitment Zone 1 | हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर |
TA Recruitment Zone 2 | उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा |
TA Recruitment Zone 3 | पश्चिम बंगाल, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार |
TA Recruitment Zone 4 | केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली, दमन द्वीप |
टेरिटोरियल आर्मी ओपन रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योगिता तय कर दी गई है। इसमें शैक्षणिक योग्यता बहुत ही कम रखी गई है और कोई उम्मीदवार आठवीं से लेकर 12वीं पास है तो वह आसानी से इन पदों पर अपना आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता नीचे दी गई है।
Name Of Post | Qualification |
ट्रेड्समैन | 8वीं पास |
सैनिक (GD) | 45% अंकों के साथ 10वीं पास |
ट्रेड्समैन | 10वीं पास |
सैनिक (Clerk) | 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास |
वैसे अभ्यर्थी जो कि इन पदों पर अपना आवेदन करना चाहते हैं उन सभी अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा तय कर दी गई है। इसमें आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष छूट दिया जाएगा।
वैसे अभ्यर्थी जो कि इन पदों पर अपना आवेदन करना चाहते हैं, उन सभी अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होना होगा। उसके पश्चात अभ्यर्थी से लिखित परीक्षा लिया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर नियुक्ति दे दी जाएगी।
वैसे अभ्यर्थी जो की प्रादेशिक सेवा के द्वारा क्लर्क, ट्रेडमैन और अन्य भर्तीयों के लिए निकाली जाने वाली आर्मी में शामिल होना चाहते हैं, उन सभी अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि वह इस पदों के लिए अपना आवेदन कैसे कर सकते हैं? तो मैं आपको बता दूं कि इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दिए गए डाली शेड्यूल अथवा निर्धारित तारीखों में रैली में उपस्थित होना होगा। लेकिन प्रादेशिक सेना खुली भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। उसके पश्चात ही अभ्यर्थी इसमें आवेदन का सकते हैं।
Official Website | Click Here |
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Territorial Army Open Rally 2024 पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Territorial Army Open Rally 2024 पसंद आई हैं तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद !!!
Rajasthan Bakri Palan Yojana 2024 : राजस्थान राज्य में बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान केंद्रित करते…
Aadhar Card Se Personal Loan Kaise Le : वर्तमान समय में आधार कार्ड के माध्यम…
UPSI Daroga New Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश में अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर निकल…
UGC New Rule : वैसे अभ्यर्थी जो स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, उन सभी…
MEP Toll Supervisor Bharti 2024: अगर आप भी सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी करना चाहते…
Bank Of India Personal Loan 2024 : वैसे नागरिक जो अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा…