Self Help Group Loan : अगर आप बिजनेस करने के लिए स्वयं सहायता समूह से लोन लेना चाहते हैं, तो मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी बताने जा रहा हूं। सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक स्वयं सहायता समूह बनाया है, यह एक वितीय सहायता समूह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तरफ से 12 जुलाई 2018 को देश के एक करोड़ से अधिक महिलाओं से बात किया गया था और यह कहे थे कि महिलाओं के बिना कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता है।
राष्ट्र ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 से 20 महिलाओं का एक समूह होता है, जिसे की विशेष स्वयं सहायता समूह कहा जाता है। इसे इंग्लिश में सेल्फ हेल्प ग्रुप भी कहते हैं। भारत सरकार की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस समूह का निर्माण किया गया था। नीचे ही दिए गए पोस्ट के माध्यम से मैं आपको इस से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने जा रहा हूं, इसके लिए आपको इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ना होगा। Self Help Group Loan
यह भी पढ़े
- Pratibha Kiran Scholarship 2024: प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा 5000 रूपए की छात्रवृति, जानें क्या हैं योग्यता
- Haryana Garib Awas Yojana: गरीब आवास योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को सरकार देगी फ्री प्लाट, जल्द करें अपना आवेदन

स्वयं सहायता समूह लोन का मुख्य उद्देश्य
स्वयं सहायता समूह लोन महिलाओं के लिए एक बहुत ही बेहतर विकल्प होता है। इसमें महिला घर बैठे छोटा-मोटा काम कर सकती है। अगर आपको जरूरत पड़ता है तो आप आर्थिक सहायता के लिए लोन भी प्राप्त कर सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी और ग्रामीण स्तर में जीवन को सुधार करना है, जिससे कि महिलाएं घर पर रह कर ही खुद का आजीविका स्थापित कर सके और आगे बढ़ सके। इसके लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह जिसमें की 10 से 20 लोगों का समूह बनाया गया है। इसमें महिलाएं बचत के रूप में हर महीना ₹1000 डालती है, जो की धीरे-धीरे इकट्ठा हो जाता है। जब किसी समूह के सदस्य को रुपए की आवश्यकता होती है, तो वह लोन के रूप में स्वयं सहायता समूह बैंक से लोन निकल सकता है यही प्रक्रिया चलती रहती है।
स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारी
अगर आप सहायता समूह ग्रुप से लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक में जाकर सेविंग अकाउंट खोलना होगा। आपको उसमें कम से कम 6 महीने ट्रांजैक्शन करना होगा। 6 महीने लेनदेन करने के बाद बैंक के बाद आपका एक अच्छा सा संबंध बन जाता है। बैंक आपको लोन देने के लिए उसके बाद ही सोचता है या विश्वास करता है। बैंक हमें लोन के रूप में ₹100000 तक का पैसा प्रोवाइड करवाती है।
इसमें कुछ कंडीशन होते हैं जैसे 1:2, 1:1 होता है अर्थात आपके खाते में जितने रु हैं उसी के हिसाब से लोन दिया जाएगा। बैंक आपको लोन देने के लिए पहले डॉक्यूमेंट को अच्छे से वेरीफाई करता है। जब आपका सभी डॉक्यूमेंट सही पाया जाता है और उन्हें लगता है कि आप लोन लेने के लिए पात्र है तो फिर बैंक के अधिकारी के द्वारा लोन के लिए आपसे संपर्क किया जाता है।
स्वयं सहायता समूह लोन के लिए पात्रता
- अगर आप भी स्वयं सहायता समूह से लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको समूह में ज्वाइन होना होगा।
- उसके बाद हर महीने कुछ ना कुछ रुपए आपको जमा करने पड़ेंगे।
- इसमें वही लोग शामिल हो सकते हैं जिनको लगता है कि वह हर महीने न्यूनतम राशि जमा कर पाएंगे।
- महिला चाहे गरीब हो या निम्न वर्ग की इस ग्रुप में शामिल होकर लोन प्राप्त कर सकती है।
- हेल्प ग्रुप में शामिल होने के लिए सदस्यों की आयु 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
- लोन लेने के लिए समूह में 10 से 20 सदस्यों का होना अनिवार्य है।
- लोन लेने से पहले बैंक में 6 महीने पहले से ही लेनदेन शुरू हो जाना चाहिए तभी आप बैंक लोन लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।
स्वयं सहायता समूह लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन फार्म
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक स्टेटमेंट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
How to Apply For Self Help Group Loan
- अगर आप भी स्वयं सहायता समूह से लोन लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इसके ऑफिशल वेबसाइट http://shgjivika.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके होम पेज में आपको कई तरह के विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें आपको क्विक लिंक के ऑप्शन पर जाना होगा।
- वहां आपको स्वयं सहायता समूह लोन बैंक लोन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- आपके सामने होम पेज पर आपको यूजर और पासवर्ड डालकर Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद न्यू एप्लीकेशन पर सेलेक्ट करना होगा, जिसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी जाने वाली सभी जानकारी को ध्यान से सही-सही भरना होगा।
- उसके बाद मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करके प्राप्त रसीद का प्रिंट आउट निकालकर इसे अपने पास सुरक्षित रख लेना होगा।
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Self Help Group Loan पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Self Help Group Loan पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके
धन्यवाद !!!