RRB NTPC Recruitment 2024,RRB NTPC Notification 2024,RRB NTPC 2024 registration,Railway RRB Non Technical Popular Categories
रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खुशी की खबर निकलकर सामने आ रही है। बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने विभाग में NTPC के 10,000 से भी ज्यादा रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के तहत वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो कि इस भर्ती की सारी योग्यता अपने पास रखते हैं।
जल्द ही इस RRB NTPC Recruitment 2024 हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, इसलिए जल्द से जल्द उम्मीदवारों को इस भर्ती हेतु आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि, RRB NTPC Vacancy 2024 से लेकर आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2024 Notification
दोस्तों अगर बात करें रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के इस नई भर्ती की। तो बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड अपने विभाग में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के पद पर कुल 11,558 रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने वाला है। बता दें कि इस भर्ती को ग्रेजुएट एवं अंडरग्रैजुएट छात्रों के लिए अलग-अलग विभाग में बांटा गया है।
जिसमें की ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से लेकर 13 अक्टूबर तक, तो वहीं अंडरग्रैजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इस बीच उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

RRB NTPC Recruitment 2024 Highlights
Organization | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड |
Post | नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी |
Article | RRB NTPC Recruitment 2024 Notification |
Vacancies | 11,558 |
Application Start Date | 14 September 2024 |
Application Last Date | 13 अक्टूबर 2024 |
Application Fees | GEN/OBC- 500/- Others- 200/- |
Education requirments | मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/ संस्थान से स्नातक |
Age Limit | 18 to 33 Years |
Official Website | https://www.indianrail.gov.in/ |
RRB NTPC Recruitment 2024 हेतु पात्रता
- अगर बात करें इस RRB NTPC Recruitment 2024 हेतु उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता की। तो बता दे की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करना आवश्यक है।
- इसी के साथ-साथ उम्मीदवार को उसके पद के अनुसार कार्य का भी अनुभव होना आवश्यक है। जिसकी अधिक जानकारी के लिए आप RRB NTPC Vacancy 2024 की आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।
- बात करें उम्र सीमा की, तो अंडरग्रैजुएट उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, और वही अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वही यह आयु सीमा ग्रेजुएट छात्रों के लिए 18 से 33 वर्ष है।
RRB NTPC Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
भर्ती हेतु आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती के तहत 500 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वही एससी एसटी एवं अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ और सिर्फ 250 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
RRB NTPC Recruitment 2024 हेतु आवेदन की प्रक्रिया
- इस RRB NTPC Notification 2024 Online Apply हेतु सबसे पहले उम्मीदवारों को इंडियन रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
- जब आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे, आपको वेबसाइट के होम पेज पर इस भर्ती हेतु आवेदन करने का एक लिंक देखने को मिल जाएगा, जिस पर की आपको क्लिक कर देना है।
- लिंक पर क्लिक करते ही सबसे पहले आपको वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना होगा, और रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाने के बाद फिर से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने इस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसमें की आपको अपनी सभी जानकारियों को सही-सही फिल कर देना है।
- इतना हो जाने के बाद आपको आखिर में सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने RRB NTPC Recruitment Online Form 2024 के साथ अटैच करके आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब आप यहां से अपने आवेदन फार्म का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। यह प्रिंटआउट आपको आगे की प्रक्रिया के लिए काफी मददगार साबित होगा।
RRB NPTC Selection Process 2024
अगर आप भी आरआरबी एनटीपीसी 2024 के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको इसके सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में पता होना चाहिए। इसके सिलेक्शन प्रोसेस में सबसे पहले आपको कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा। इसके बाद आपको Aptitude टेस्ट के लिए जाना होगा। जो भी व्यक्ति Aptitude टेस्ट में पास हो जाते हैं, उन्हें एक और कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड देना होता है ।
इसके बाद सभी व्यक्तियों का Typing Skil Test लिया जाता है। यह टेस्ट पूरा हो जाने के बाद सभी चयनित कैंडिडेट की डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन की जाती है। डॉक्यूमेंट वेरीफाइड हो जाने के बाद आप इस पद पर नियुक्त हो जाते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2024 हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 14 सितंबर 2024(ग्रेजुएट)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2024(ग्रेजुएट)
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 21 सितंबर 2024(अंडरग्रैजुएट)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2024(अंडरग्रेजुएट)
- परीक्षा तिथि: जल्द जारी की जायेगी