NABARD Office Attendant Recruitment 2024,NABARD Recruitment 2024, NABARD Recruitment 2024 Notification,NABARD Office Attendant Notificaiton 2024,NABARD Office Attendant Bharti 2024
वह सभी उम्मीदवार जो की दसवीं कक्षा पास करने के बाद एक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए NABARD एक बहुत ही अच्छी खबर लेकर आ चुका है। बता दें कि NABARD ने अपने विभाग में ऑफिस अटेंडेंट के 100 से भी अधिक रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती अधिसूचना को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
जिसके तहत वे छात्र जो की दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं, वह ऑनलाइन आवेदन करके यह नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। तो अगर आप भी इस नौकरी को प्राप्त करने के इच्छुक हैं,
तो आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप इस भर्ती हेतु आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि के साथ-साथ,NABARD Office Attendant Recruitment 2024 Exam Pattern, Cut Off, Salary , NABARD Office Attendant Recruitment 2024 Online Apply की जानकारी प्राप्त करके भर्ती के तहत आवेदन कर सकते हैं।
NABARD Office Attendant Recruitment 2024
दोस्तों अगर बात करें NABARD यानी की नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट के तरफ से जारी किए गए इस नई भर्ती की। तो बता दे किस इस नए भर्ती के माध्यम से NABARD अपने विभाग में ग्रुप सी के तहत ऑफिस अटेंडेंट के कुल 108 रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने वाला है।
वह सभी उम्मीदवार जो की भर्ती के तहत सभी योग्यता रखते हैं, वह 2 अक्टूबर 2024 से लेकर 21 अक्टूबर 2024 के बीच ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन करके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

NABARD Office Attendant Recruitment 2024 Highlights
Organization | नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट |
Post | ऑफिस अटेंडेंट – Group C |
Article | NABARD Office Attendant Notification 2024 |
Vacancies | 108 |
Application Start Date | 2 अक्टूबर 2024 |
Application Last Date | 21 अक्टूबर 2024 |
Education requirments | 10th Passed |
Salary | 30000 रुपए |
Application Fees | GEN/EWS/OBC-:450/- Other: 50/0 |
Age Limit | 18-30 ( 01/10/2024) |
Official Website | https://www.nabard.org/ |
NABARD Office Attendant Recruitment 2024 हेतु योग्यता
अगर बात करें इस भर्ती हेतु उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की। तो बता दे की भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वी कक्षा पास करना आवश्यक है।
NABARD Recruitment 2024 Age Limit हेतु योग्यता की। तो भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, तो वही अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र सीमा में पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी।
NABARD Office Attendant Recruitment 2024 हेतु आवेदन शुल्क
दोस्तों अगर बात करें इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों से लिए जाने वाले आवेदन शुल्क की। तो बता दे कि भर्ती के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वही एससी एसटी एवं अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ और सिर्फ 50 रुपए निर्धारित की गई है।
NABARD Office Attendant Recruitment 2024 हेतु आवेदन की प्रक्रिया
- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग के आधिकारिक वेबसाइट http://www.nabard.org/ को अपने ब्राउज़र पर ओपन करना होगा।
- जैसे ही आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे, आपको वेबसाइट के होम पेज पर ही NABARD Office Attendant Recruitment 2024 हेतु आवेदन करने का एक लिंक देखने को मिल जाएगा। जिस लिंक पर आपको क्लिक कर देना है।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने इस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसमें की आपको अपने व्यक्तिगत जानकारियों को सही सही फिल करना होगा।
- इतना हो जाने के बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करना है, और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना हैं।
NABARD Office Attendant Recruitment 2024 हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी तिथि: 27 सितंबर 2024
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 2 अक्टूबर 2024
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2024
- परीक्षा तिथि: जल्द जारी की जायेगी
NABARD Office Attendant Recruitment 2024 हेतु चयन प्रक्रिया
अगर बात करे इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया की। तो बता दें की इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें कि पहला चरण लिखित परीक्षा, दूसरा चरण दस्तावेज सत्यापन और तीसरा एवं अंतिम चरण फिजिकल टेस्ट होगा।
India Post GDS 3rd Merit List 2024 Date: मिल गया तीसरा मौका, Download Merit List PDF, Cut Off
NABARD Office Attendant Exam Pattern 2024
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके एग्जाम पैटर्न के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आपको बता दें कि यह एग्जाम एक ऑनलाइन सीबीटी बेस्ट एग्जाम होता है। जिसमें आपको रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी के 30 30 क्वेश्चन पूछे जाते हैं ।
यानी कि आपसे इस परीक्षा में टोटल 120 क्वेश्चन पूछे जाते हैं हर एक क्वेश्चन के लिए एक नंबर निर्धारित किया गया है। वहीं अगर आप कोई आंसर गलत देते हैं तो आपको ¼ की नेगेटिव मार्किंग देखने को मिलती है। इस एग्जाम को करने का समय 90 मिनट का होता है। यह एग्जाम पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध होता है ।