Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 : आज के समय में लड़कियों की स्थिति में काफी सुधार आया है लेकिन अभी भी कुछ ऐसी जगह है, जहां पर बेटियों के जन्म को अच्छा नहीं माना जाता है। हर कोई चाहता है कि उनके घर पर लड़कों का जन्म हो, ऐसे में सरकार की तरफ से बेटियों के लिए समय-समय पर नई योजनाएं निकाली जाती है ताकि उनके उत्थान हो सके और उनका भविष्य उज्जवल बन सके। इसी के क्रम में बिहार सरकार की तरफ से भी बेटियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है, जिसके तहत कन्याओं के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक लाभ दिया जाता है। जिससे की बालिका भी समाज में आगे आ सके और उन सभी का भी समाज में उत्थान हो सके और वह अपना भविष्य भी आसानी से बना सके। अगर आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए नीचे दिए गए पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ना होगा ताकि सारी जानकारी प्राप्त कर आप आसानी से इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सके। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024
यह भी पढ़े
- Nagar Nigam Peon Recruitment 2024: नगर निगम में चपरासी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,जानें कैसे करें आवेदन
- Free Courses Online With Certificate 2024 : घर बैठे फ्री मे करें कम्प्यूटर कोर्स और पाये सर्टिफिकेट, जाने क्या है पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार के तरफ से शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से गरीब परिवार की लड़कियों को उनकी शिक्षा में सहायता प्रदान करना है। यह योजना लड़कियों के जन्म से लेकर ग्रेजुएट होने तक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है, जिससे कि उनकी शैक्षिक यात्रा के दौरान लगातार सहायता दिया जा सके। ग्रेजुएशन छात्रों को इस योजना के तहत ₹50000 की राशि प्रदान की जाती है।
ऐसे में यह लड़कियों के लिए एक काफी सराहनीय पहल है। इस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि लड़कियों को शिक्षा तक पहुंच की सुविधा देता है और उसके साथ ही शैक्षणिक लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद करती है। यह योजना उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे कि उनके समग्र विकास में योगदान मिलता है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की संक्षिप्त जानकारी
बिहार सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत वर्ष 2018 ईस्वी में की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य के लड़कियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस योजना के तहत लगभग 150 करोड़ लड़कियों को लाभ देने के लिए पात्र माना गया है। यह योजना लड़कियों की शिक्षा के साथ जन्म से लेकर ग्रेजुएट होने तक किस्तों में प्रदान किया जाता है। ग्रेजुएट होने पर लड़कियों को प्रोत्साहन के रूप में ₹50000 प्रदान किए जाते हैं। मार्च 2023 में लगभग 133000 ग्रेजुएट लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया गया है। बिहार राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए शिक्षा विभाग को 150 करोड रुपए दिए गए थे।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
- अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो इसके लिए आपको बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के तहत केवल एक महिला छात्र ही अपना आवेदन कर सकती है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- आवेदक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास किया हुआ होना चाहिए ।
- छात्र को आगे की शिक्षा के लिए अध्यनरत होना अनिवार्य है।
- छात्र को राज्य केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान में नामांकित होना अनिवार्य है तभी उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक छात्र का आधार कार्ड
- इंटरमीडिएट पास की मार्कशीट
- इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- इनकम सर्टिफिकेट
- कास्ट सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आधार विवरण
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज की तस्वीर
How to Online Apply For Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024
- अगर आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज में आपको छात्रवृत्ति योजना के लिंक पर क्लिक कर देना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने “Students Click Here To Apply” पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा, जहां पूछी जाने वाली सभी जानकारी को भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड मिल जाएगा, जिसकी सहायता से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा, जिसमें अब आपको सावधानीपूर्वक सभी जानकारी को भरना होगा।
- उसके बाद मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अब आपको फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन फार्म जमा कर देना होगा।
- अंत में प्राप्त रसीद का प्रिंट आउट निकालकर इसे अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानी से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके
धन्यवाद !!!