Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana: झारखंड सरकार की तरफ से महिलाओं के उत्थान के लिए काफी योजनाएं चलाई जाती है, जिसमें महिलाओं के लिए एक और नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के तहत राज्य के 25 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि सरकार की तरफ से दिया जाएगा। वैसे महिलाएं जो कि इस योजना के तहत अपना लाभ लेना चाहती है, उसके लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।
अगर आप झारखंड राज्य की रहने वाली महिला है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही कल्याणकारी योजना के बारे में बताने जा रहा हूं। इस योजना का अगर आप लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। इसका लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरी करनी होगी जिससे जुड़ी सभी जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में बताने जा रहा हूं। Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
यह भी पढ़े
- Bihar Hari Khad Yojana 2024 : मुंग और ढेंचा की खेती पर किसानों को मिल रहा 90% तक सब्सिडी, जानें पूरी जानकारी विस्तार से
- Meesho Work From Home 2024: मीशो कंपनी के साथ घर से काम करके महीने के 30 से 40 हजार कमाये, जानें क्या हैं आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के तरफ से बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के साथ एक बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के तरफ से यह ऐलान किया गया कि राज्य की 25 से 50 वर्ष की जितनी भी जरूरतमंद महिलाएं हैं, उन्हें वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए इस योजना का संचालन किया जाएगा।
इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाएं अपना आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से कर सकती है। इस योजना के तहत जल्द ही आवेदन करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। पोर्टल लांच होने के बाद वैसी महिला जो कि अपनी पात्रता को पूरा करती है, वह इसके तहत आवेदन कर सरकार की तरफ से दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सकती है। इसकी मदद से वे सभी अपनी छोटी-छोटी जरूरत को पूरा कर सकेंगे। Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना का लाभ
- मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत झारखंड राज्य की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए महिलाओं को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
- इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी।
- इस लाभ से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकती है।
- सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के लिए योग्यता
- अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को ही पात्र माना गया है।
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 25 वर्ष की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
- अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो आपको इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति पेंशनधारी नहीं होना चाहिए।
- वैसी महिला जो की गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन कर रही है, वह इस योजना के तहत आसानी से लाभ ले सकती है।
मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- चालू मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply For Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
अगर आप भी झारखंड राज्य के रहने वाली महिलाएं हैं और झारखंड सरकार की तरफ से शुरू की गई बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो मैं आपको बता दूं कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में इस योजना से संबंधित अभी कोई भी जानकारी नहीं जारी की गई है। इसमें आवेदन करने हेतु सरकार की तरफ से बहुत जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री की तरफ से बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के बैठक में इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया था।
जिसमें महिलाओं को प्रत्येक महीने वित्तीय सहायता राशि देने का प्रावधान तय किया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को पोर्टल बनाने की आदेश दे दी गई है। जिसके बाद जल्द ही आईटी विभाग के तरफ से ऑफिशल पोर्टल को लांच कर दिया जाएगा, तब जाकर आप इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। जैसे ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है, इसकी जानकारी में आपको इस पोस्ट के माध्यम से अपडेट करके बता दूंगा। इसके लिए आपको हमारे इस पोस्ट पर जुड़े रहना होगा।
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana पसंद आई हैं तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद !!!