MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024,MPPSC Recruitment 2024
वे उम्मीदवार जो काफी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर ये आ रही है की MPPSC ने अपने विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना को जारी कर दिया है। जिसके तहत बाल रोग विशेषज्ञ के विभिन्न रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाने वाली है।
वह उम्मीदवार जो की इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए इच्छुक है। वह पात्रता एवं योग्यता की जानकारी प्राप्त कर आसानी से इस भर्ती हेतु आवेदन करके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
जिससे संबंधित जानकारी जैसे कि आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि, और साथ ही उम्मीदवारों की योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी, आपको आज के हमारे इस आर्टिकल में मिल जाएगी।
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024
बात करे MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 की। तो बता दे कि इस भर्ती के आधिकारिक सूचना को मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिसके तहत Paediatric Specialist यानी की बाल रोग विशेषज्ञ के कुल 159 रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
जिसमें की हर एक वर्ग के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। बता दे कि इस भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त 2024 से शुरू होने वाली है। जिसमें की इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन भर्ती के तहत आवेदन कर सकेंगे।
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 Highlights
Organization | मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन |
Post | बाल रोग विशेषज्ञ |
Article | MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 |
Vacancies | कुल 159 रिक्त पद |
Application Start Date | 13 August 2024 |
Application Last Date | 12 Sep 2024 |
Age Limit | 21 to 40 years |
Applicatin Fees | GEN/OBC/EWS- 2000/- Other- 1000/- |
Official Notification | Download |
Official Website | https://mppsc.mp.gov.in/ |
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 हेतु योग्यता
बता दे की भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा की डिग्री होनी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार MPPSC की ऑफिशल वेबसाइट में जाकर भर्ती के आधिकारिक अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
वही बात करें इस भर्ती हेतु उम्मीदवारों के आयु सीमा की। तो इस भर्ती हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, तो वही अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
बात करें इस भर्ती हेतु उम्मीदवारों से लिए जाने वाले आवेदन शुल्क की। तो बता दे की भर्ती के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपए तो वही एससी एसटी एवं अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा जो भी व्यक्ति अपना गलत फॉर्म भर देते हैं और वह सुधार करना चाहते हैं तो उनसे हर एक सुधार के लिए ₹50 की धनराशि ली जाएगी। इसलिए आपको ध्यान देना होगा कि आप पहली बार में ही अपने एप्लीकेशन फॉर्म फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे।
- ITBP SI Hindi Translator Recruitment 2024: आसानी से मिलेगी सरकारी नौकरी,जाने आवेदन प्रक्रिया
- Army ASC Centre South Recruitment 2024: यहां से डाउनलोड करें ऑफलाइन आवेदन फॉर्म
- NPCI Aadhaar Seeding Online: फ्री में करें बैंक खाता में आधार Seeding
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 आवेदन की प्रक्रिया
- जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सबसे पहले MPPSC के ऑफिसियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
- जब आप वेबसाइट को ओपन करेंगे, तब आपको वेबसाइट के होम पेज पर MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 का एक डायरेक्ट लिंक देखने को मिल जाएगा। जिस पर की आपको क्लिक कर देना है।
- लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर री डायरेक्ट हो जाएंगे। जहां पर आपको इस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म देखने को मिलेगा। जिसे की आपको आपकी व्यक्तिगत जानकारियों के माध्यम से फिल करना होगा।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करना है, और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपने एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 Salary
जो भी कैंडिडेट इस पद पर सेलेक्ट हो जाते हैं उन कैंडिडेट को हर महीने 15600 रुपये से लेकर 39600 रुपये की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा 6600 रुपये ग्रेड पे के अंतर्गत भी जोड़ा जाएगा। अधिक जानकारी के लिएआप ऑफिशल नोटिफिकेशन पीडीएफ को डाउनलोड करके देख सकते हैं।
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 13 अगस्त 2024
- आवेदनकी अंतिम तिथि; 12 सितंबर 2024
- साक्षात्कार तिथि: जल्द जारी की जायेगी
MPPSC Paediatric Specialist Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया
बता दे कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बेस पर नौकरी प्रदान की जाएगी। जिसके तारीख और स्थान की जगह जल्द ही विभाग के द्वारा जारी की जाएगी।