Kanya Utthan Yojana 2024 : सरकार की तरफ से हमारे देश की महिलाओं और कन्याओं के उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाएं समय-समय पर चलाई जाती है, जिससे कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। सरकार की तरफ से इसके लिए बहुत सारी स्कीम लेकर आई जाती है, जो कि हमारे देश की बालिकाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होती है। अगर आप भी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली कन्या है, तो आपके लिए सरकार की तरफ से एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना चलाई गई है।
सरकार की तरफ से चलाई गई इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ( Kanya Utthan Yojana 2024 ) है। आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं। मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता तथा आप इसमें अपना आवेदन कैसे कर सकते हैं इत्यादि सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं, अतः आप इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें।
यह भी पढ़े
- Free Shauchalay Online Registration 2024: शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही 12000 रुपए, ऐसे करें अपना ऑनलाइन आवेदन
- E Shram Card Pension Yojana 2024 : ई-श्रम कार्ड धारक मजदूर को ₹36000 प्रत्येक वर्ष की पेंशन
- Bihar Bakri Palan Yojana 2024 : बिहार बकरी पालन योजना के तहत सरकार की तरफ से मिलेंगे 13,500 रूपए का सब्सिडी, जानें पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
बिहार सरकार की तरफ से राज्य की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Kanya Utthan Yojana 2024 चलाया जाता है। इस योजना के तहत उसे शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए उन्हें ₹50000 तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। कन्याओं को ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने पर आर्थिक सहायता राशि के रूप में यह लाभ दिया जाता है।
राज्य की लगभग डेढ़ करोड़ पढ़ने वाली बालिकाओं इस योजना का लाभ ले रही है। अगर आपने भी Kanya Utthan Yojana 2024 के तहत अपना आवेदन नहीं किया है, तो आप जल्दी इसके तहत अपना आवेदन कर सकते हैं और एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना उद्देश्य
सरकार की तरफ से शुरू किए गए Kanya Utthan Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य हमारे राज्य के उच्च शिक्षा के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत जब ग्रेजुएशन की डिग्री कन्या प्राप्त कर लेती है, तो उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि के रूप में ₹50000 का लाभ दिया जाता है। इस राशि का उपयोग करके बालिका अपने उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ सकती है अथवा अपनी निजी जरूरत के लिए इसका उपयोग कर सकती है। Kanya Utthan Yojana 2024 के माध्यम से राज्य की बालिकाओं का विकास होता है और उनका भविष्य उज्जवल बनता है।
Kanya Utthan Yojana में मिलने वाली धनराशि
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ( Kanya Utthan Yojana 2024 ) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता के अलावा अन्य प्रकार से सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता कन्याओं को दिया जाता है। आप नीचे दी गई सूची के माध्यम से इस योजना में मिलने वाली धनराशि को देख सकते हैं।
सेनेटरी नेपकिन के लिए | 300 रूपये |
ड्रेस के लिए 1-2 वर्ष की उम्र में | 600 रूपये |
3-5 वर्ष की उम्र में | 700 रूपये |
6-8 वर्ष की उम्र में | 1000 रूपये |
9-12 वर्ष की उम्र में | 1500 रूपये |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाभ
- अगर आप भी Kanya Utthan Yojana 2024 का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए बालिका को ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरा किया हुआ होना चाहिए।
- इस योजना के तहत वैसी बालिका जो की ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर लेती है, उन्हें ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि सरकार की तरफ से दिया जाता है।
- इस राशि का लाभ बिहार राज्य में निवास कर रहे हैं 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बालिकाओं को दिया जा रहा है।
- सरकार द्वारा कन्या उत्थान योजना के तहत बालिकाओं को कुल 300 करोड रुपए का लाभ देने का बजट तैयार किया गया है।
- इस योजना की वजह से कोई भी परिवार या माता-पिता अपनी बालिकाओं की अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से नहीं रोक सकेंगे क्योंकि खर्च की जिम्मेदारी सरकार की तरफ से ली जाती है।
- इस योजना से राज्य में बाल विवाह प्रथा पर रोक भी लगाया जा रहा है और उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है जिससे की बालिकाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पात्रता
- अगर आप भी Kanya Utthan Yojana 2024 का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन करने हेतु आपको बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है, इसके लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की कन्याओं को ही दिया जाएगा जो की ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर चुकी हो।
- इस योजना के तहत सिर्फ गरीब परिवार के लोग ही अपना आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही दिया जाएगा।
Kanya Utthan Yojana 2024 Required Documents
- आवेदक कन्या का आधार कार्ड
- कन्या के माता-पिता का आधार कार्ड
- कन्या की बैंक पासबुक
- आवेदन करने वाली बालिका की 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- आवेदन करने वाली बालिका और उसके माता-पिता के मोबाइल नंबर
- आवेदन करने वाली बालिका के पासपोर्ट साइज फोटो
How to Online Apply for Kanya Utthan Yojana 2024
- इसमें आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बिहार ई कल्याण पोर्टल पर जाना होगा।
- उसके बाद इसके होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री करनी उत्थान योजना में आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और आपने जितने मार्क्स प्राप्त किए हैं, वह जानकारी भरना होगा।
- उसके बाद आपको लोगों के बटन पर क्लिक कर देना होगा और आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- जिसमें पूछे जाने वाले सभी जानकारी को आपको ध्यानपूर्वक सही-सही भरना होगा।
- उसके बाद मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको आवेदन फार्म का फाइनल सबमिट कर देना होगा और प्राप्त रसीद का प्रिंट आउट निकालकर इसे अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना होगा।
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी | अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई हैं तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके |
धन्यवाद !!!