CM Pashudhan Vikas Yojana : पशुपालन करने वाले किसानों को मिलेगा 90% तक सब्सिडी, जाने आवेदन प्रक्रिया

7 Min Read
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024

CM Pashudhan Vikas Yojana: झारखंड राज्य के निवासियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत यहां की मुख्यमंत्री के तरफ से की गई है। अगर आप झारखंड के निवासी है और अपने लिए आय का कोई स्थाई स्रोत ढूंढ रहे हैं, तो आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के बारे में बताने जा रहा हूं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी पशुपालकों तथा कृषकों को पशुपालन करने के लिए यूनिट की कुल लागत का 90% तक का सब्सिडी सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।

इस प्रकार से किसान को केवल 10% ही पैसा खर्च करना होगा। अगर आप भी एक स्थाई बिजनेस के माध्यम से रोजगार का साधन प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है। नीचे दिए गए पोस्ट के माध्यम से मैं आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने जा रहा हूं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। CM Pashudhan Vikas Yojana

यह भी पढ़े 

CM Pashudhan Vikas Yojana
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2024 | CM Pashudhan Vikas Yojana

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत झारखंड के पशुपालन सेक्टर को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य के किसान तथा पशुपालक को दुधारू पशुओं के साथ-साथ शुकर, बकरा-बकरी, बत्तख तथा कुकुट पालन इत्यादि के बिजनेस को शुरू करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इन सबके लिए सरकार की तरफ से आपको यूनिट की कुल लागत का 90% तक का सब्सिडी दिया जाएगा।

यह सब्सिडी व्यक्तियों के वर्ग के हिसाब से सरकार की तरफ से अलग-अलग तय की गई है। अगर आप विकलांग, विधवा महिलाएं, निराश्रित की संतान हैं तो आपको लागत का कुल 90% सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा जबकि अन्य आर्थिक रूप से कमजोर बढ़ गई है तो आपको 75% तक का सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश किसान बिजनेस के तौर पर पशुपालन को भी एक अच्छा विकल्प के रूप में देखते हैं। CM Pashudhan Vikas Yojana

पशुपालन बिजनेस को शुरू करने के लिए किसानों के पास अच्छी पैसों की व्यवस्था नहीं हो पाती है, इसी समस्या को दूर करने के लिए झारखंड सरकार की तरफ से पशुपालन विभाग कल्याण विभाग तथा ग्रामीण विकास के अंतर्गत इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य में दूध, अंडा उत्पादन में वृद्धि करके किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। CM Pashudhan Vikas Yojana

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बिजनेस करने के लिए व्यक्ति को यूनिट लागत पर लगभग 10% से लेकर 25% खर्च करना पड़ेगा, सिर्फ खर्चा सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
  • अगर आप बकरी, बत्तख, कुकुट पालन, सुकर पालन के लिए अनुदान लेते हैं तो आपको 100% तक का अनुदान राशि दिया जाएगा।
  • झारखंड राज्य के निराश्रित, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों को 90% सब्सिडी जबकि अन्य कमजोर वर्ग को 75% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का पूरा पैसा आपको बैंक खाते में डीवीटी के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • यह योजना किसानों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने के लिए प्रेरित करता है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि होगी और इससे किसानों की आय भी दुगनी होगी। CM Pashudhan Vikas Yojana

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए पात्रता 

  • अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत केवल पशुपालक और किसान ही अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • इसमें आवेदन करने वाले आवेदक को पशुपालन संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत पशुओं की यूनिट लगाने के लिए पर्याप्त जमीन का होना आवश्यक है।
  • इस योजना के तहत सभी दिव्यांग तथा निराश्रित महिलाएं विशेष रूप से योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने गए हैं। CM Pashudhan Vikas Yojana

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन संबंधी दस्तावेज
  • प्रशिक्षण का कोई सर्टिफिकेट (यदि हो तो)
  • विकलांगता की स्थिति में विकलांग प्रमाण पत्र
  • यदि आवेदक महिला विधवा है तो विधवा प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप भी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशुपालन कार्यालय से संपर्क करना होगा।
  • उसके बाद आपको क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अस्पताल या फिर ब्लॉक में आपको पशुपालन कार्यालय मिल जाएगा।
  • वहां जाकर आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • उसके बाद आपको एक आवेदन फार्म लेना होगा, इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरना होगा।
  • उसके बाद सभी दस्तावेजों के छाया प्रति को इस फार्म के साथ संलग्न कर देना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पशुपालन कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • पशुपालन विभाग के तरफ से आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाती है।
  • यदि सब कुछ सही पाया जाएगा तो आपको इस योजना के तहत लाभ दे दिया जाएगा। CM Pashudhan Vikas Yojana

सारांश

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके

धन्यवाद !!!

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.