Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 : बिहार सरकार परिवहन विभाग की तरफ से ई-रिक्शा और एंबुलेंस पर अनुदान देने के लिए एक योजना चलाई जा रही है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को ई रिक्शा और एंबुलेंस खरीदने के लिए ₹200000 तक का अनुदान दिया जाएगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन करना होगा।
अगर आप भी ई-रिक्शा और एंबुलेंस पर अनुदान लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा अवसर है। नीचे दिए गए पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बिहार ग्राम परिवहन योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने जा रहा हूं। इस योजना के तहत आपको कितना लाभ मिलेगा, इसके साथ ही साथ आप अपना आवेदन कैसे कर सकते हैं? इससे जुड़ी सभी जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में बताने जा रहा हूं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
यह भी पढ़े
- SBI Free Course With Certificate: SBI दे रही है घर बैठे फ्री मे हाई रेटेड ऑनलाइन कोर्सेज करने का सुनहरा मौका, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
- Bihar Property Card Download: बिहार जमीन प्रॉपर्टी कार्ड से जुडी सभी जानकारी जानें विस्तार से, जानें प्रॉपर्टी कार्ड चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना क्या हैं ?
मुख्यमंत्री के तरफ से ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत की गई है, इसे बिहार सरकार की तरफ से चलाया जा रहा है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को ई रिक्शा और एंबुलेंस खरीदने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में सामान्य वाहन पर ₹100000, ई रिक्शा पर 70000 रुपए और एंबुलेंस की खरीदारी पर ₹200000 तक का अनुदान दिया जाता है।
अगर आप भी बिहार राज्य के निवासी हो और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन करना होगा। बिहार सरकार की तरफ से बिहार ग्राम परिवहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री परिवहन व्यवस्था को सुलभ करना है। इसके साथ ही साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर को सृजित करना भी है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 के तहत वाहन के प्रकार
बिहार सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना के तहत चार सीट से लेकर 10 सीट तक के नए सवारी वाहनों को एवं एंबुलेंस को योग्य माना जाएगा, आप इन सभी वाहनों के लिए सरकार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 Important Dates
Events | Important Dates |
योजना का प्रशिक्षण एवं जागरूकता | 16.08.2024 से 27.08.2024 तक |
Online Apply Dates | 28.08.2024 से 27.09.2024 तक |
प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक एवं अनुशंसा का प्रेषण | 28.09.2024 से 30.09.2024 तक |
अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक | 03.10.2024 |
चयन सूची का प्रकाशन | 04.10.2024 |
आपत्ति आमंत्रण | 05.10.2024 |
आपत्ति निराकरण | 07.10.2024 से 16.10.2024 तक |
अंतिम चयन सूची का प्रकाशन | 17.10.2024 |
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चयनित लाभुकों को चयनपत्र का तामिला | 18.10.2024 |
वाहन क्रय के बाद चयनित लाभुक द्वारा अनुदान प्राप्ति हेतु आवेदन समर्पित करना | 19.10.2024 से 26.10.2024 तक |
अनुदान की राशि CFMS के माध्यम से लाभुक के खाते में भुगतान करना | 21.10.2024 से लगात |
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 अनुदान राशी
बिहार ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुदान की राशि वाहन के खरीद मूल्य के 50% तक की राशि अथवा अधिकतम एक लाख रुपए तक की होगी। वहां के खरीद मूल्य से अभिप्राय है कि वहां का एक्स शोरूम मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा एवं वाहन टैक्स तीनों को जोड़कर कुल राशि प्रदान करना। ई रिक्शा के क्रय की स्थिति में खरीद मूल्य का 50% परंतु अधिकतम 70000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। अगर आप एंबुलेंस की खरीदारी पर ध्यान दें तो अधिकतम ₹200000 का अनुदान आपको दिया जाएगा। Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 योग्यता
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा आमंत्रण की तिथि को 21 वर्ष होनी चाहिए।
- इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी प्रत्येक पंचायत से 7 योग्य आवेदक ही इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
- इसमें चार लाभ्र्थी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं तीन लाभुक अत्यंत पिछला वर्ग के सदस्य होंगे।
- अगर आप भी इसमें आवेदन करते हैं तो मैं आपको बता दूं की प्रति पंचायत अधिकतम 7 लाभार्थी को ही इसके तहत योग्य माना गया है।
- लाभार्थी को सरकारी सेवा में नियोजित नहीं होना होगा और साथ ही पूर्व से कोई भी व्यवसायिक वाहन भी उनके पास नहीं होना चाहिए।
- किसी पंचायत के लिए लाभ प्राप्त करने वाला लाभार्थी उस पंचायत का मूल रूप से निवासी होना चाहिए। Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 आवश्यक दस्तावेज
- जाति प्रमाण-पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र,
- चालन अनुज्ञप्ति
- आवासीय प्रमाण-पत्र
- उम्र संबंधित प्रमाण-पत्र
How to Apply For Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
- अगर आप भी इस योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले बिहार परिवहन के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज में आपको इस भर्ती का लिंक मिल जाएगा, जहां ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक एप्लीकेशन पेज खुलकर आ जाएगा।
- जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को आपको ध्यानपूर्वक सही-सही भरना होगा।
- उसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- उसके पश्चात आपको अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- अंत में आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसका प्रिंट आउट निकालकर इसे अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना होगा। Bihar Gram Parivahan Yojana 2024
For Online Apply | Log in || Register |
Check Notification | Click Here |
Display Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 पसंद आई होगी । अगर आपको मेरी यह जानकारी Bihar Gram Parivahan Yojana 2024 पसंद आई हैं तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद !!!